धार्मिक स्थान में सेक्स रैकेट चलने का आरोप: आईएएस अधिकारियों पर भी निशाना; कांग्रेस ने आपत्तिजनक वीडियो जारी किए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अशोक नगर जिले के आनंदपुर धाम पर कांग्रेस के गंभीर आरोप के बाद सनसनी फैल गई है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आरोप लगाते हुए कहा धाम में सालों से अवैध गतिविधियां चल रही हैं।
देह व्यापार का एक संगठित रैकेट
अहिरवार के अनुसार आनंदपुर धाम में युवकों का शोषण तो किया ही जा रहा है, वहां देह व्यापार का एक संगठित रैकेट भी संचालित किया जा रहा है। अहिरवार ने दावा किया कि वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।
आईएएस अधिकारियों पर भी आरोप
यहां सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहिरवार ने यह आरोप भी लगाया कि आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल, अविनाश लवानिया और मयंक अग्रवाल आनंदपुर धाम ट्रस्ट के माध्यम से काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं।
सालाना कमाई का कोई हिसाब नहीं
उनके अनुसार ट्रस्ट की सालाना कमाई लगभग 800 करोड़ रुपए है। लेकिन इसका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा जा रहा है।
ये तीनों अफसर आनंदपुर ट्रस्ट आते-जाते रहते हैं। इस मामले में अविनाश लवानिया की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
आपत्तिजनक हैं वीडियो
अहिरवार ने जो पांच वीडियो जारी किए हैं उनमें से तीन वीडियो आपत्तिजनक हैं। एक में युवक अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है। अहिरवार के अनुसार युवक आनंदपुर धाम का महात्मा है।
बाबा संबंध बनाते नजर आ रहा
एक अन्य में एक बाबा किसी से संबंध बनाता दिख रहा है। तीसरे वीडियो में एक बाबा पलंग पर निर्वस्त्र बैठा दिखाई दे रहा है।
चौथे वीडियो में एक युवक ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला सेवादार लगा रही आरोप
पांचवें वीडियो में एक महिला सेवादार किसी पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने हमसे लड़कियां सौंपने को कहा।
ये सभी वीडियो करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। खुलासा फर्स्ट इनकी पुष्टि नहीं करता है।
कोई कार्रवाई नहीं
कांग्रेस नेता अहिरवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पिछले 5 साल से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।
क्या है आनंदपुर धाम
अशोक नगर जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर चंदेरी रोड पर ईसागढ़ के समीप आनंदपुर धाम आश्रम 1500 बीघा में फैला है। आनंदपुर धाम के अनुयायी दुनियाभर में हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!