किन शहरों में सताने लगी गर्मी: कहां जा पहुंचा पारा; मौसम विभाग का क्या है अनुमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि, रात में ठंड का असर बरकरार है। बीती रात 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई है।
फिलहाल दो सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, देश में फिलहाल दो सिस्टम सक्रिय हैं, लेकिन उनके कमजोर होने के कारण बारिश की संभावना कम है। वहीं 13 और 16 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ सकता है। अनुमान है कि इससे दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा
मंगलवार को भोपाल, इंदौर, दमोह, खजुराहो, मंडला, सागर, टीकमगढ़, बैतूल, गुना, धार, खंडवा, खरगोन, रायसेन और रतलाम सहित 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इनमें नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कल्याणपुर में सबसे कम तापमान
वहीं सोमवार-मंगलवार की रात शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कटनी के करौंदी में 5.9 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 7.8 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, पचमढ़ी और उमरिया में 8.4 डिग्री, रीवा में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, मंडला में 9.1 डिग्री, दतिया में 9.5 डिग्री और नौगांव में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!