खबर
Top News

एकतरफा प्यार में कोई ऐसा भी कर सकता है: साथ में पढ़े थे; किसी ने सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 फ़रवरी 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
एकतरफा प्यार में कोई ऐसा भी कर सकता है

खुलासा फर्स्ट, सागर।
शाहगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही नर्स की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। नर्स दीपशिखा चढ़ार को उसके मौसेरे भाई सुशील आठ्या ने गोली मारी थी। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस की अलग-अलग टीमें सुशील की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हैं।

जबलपुर से सागर आया था, दिन भर की रेकी
पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील नर्स की हत्या करने के लिए मंगलवार को ही जबलपुर से सागर आया था। उसने दिनभर रेकी की और इसके बाद रात को मौका मिलते ही गोली मार दी और भाग निकला।

तीन गोलियां मारी, एक मिस हुई
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नर्स को तीन गोलियां मारीं। एक गोली मिस हो गई, वहीं दो गोली दीपशिखा की पीठ से होते हुए दिल तक पहुंच गईं। सुशील आठ्या जबलपुर के पनागर का व बेरोजगार है।

शादी करना चाहता था आरोपी
जानकारी मिली कि आरोपी लंबे समय से दीपशिखा से शादी करना चाहता था, लेकिन दीपशिखा इनकार कर रही थी। परेशान होकर दीपशिखा ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसे लेकर सुशील नाराज था। दीपशिखा के परिवार ने गुरुवार को चक्काजाम भी किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।

साथ ही पढ़े दोनों
जांच के दौरान पता चला कि सुशील, दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था। दोनों ने नर्सिंग का कोर्स साथ ही किया था। करीब दो साल पहले दीपशिखा की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लग गई व वह शाहगढ़ आ गई।

थाने में माफी के बाद हुआ था राजीनामा
एडिशनल एसपी डॉ. उईके ने बताया कि कुछ समय पहले दीशिखा ने जबलपुर के पाटन थाने में आरोपी की शिकायत की थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। माफी मांगने के बाद राजीनामा हो गया था।


संबंधित समाचार

दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

3 minutes ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

12 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 1 hour ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 20 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!