खबर
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से 20 लाख की ठगी: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान; बैंक मैनेजर बनकर दिया धोखा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 1:56 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर युवती से 20 लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शादी के लिए लड़का तलाश रही एक युवती बड़ी ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर युवती से भरोसा जीता और शादी की बातों में फंसाकर 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। मामले में खजराना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निजी स्कूल में नौकरी करती है पीड़िता
खजराना टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि पीड़िता रामकृष्णबाग क्षेत्र की निवासी है और एक निजी स्कूल में कार्यरत है। युवती ने शादी के उद्देश्य से एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल अपडेट की थी।

बैंक मैनेजर बनकर रचाई शादी की कहानी
साल 2020 में युवती की ऑनलाइन बातचीत जयपुर निवासी राहुल उर्फ नितेश से हुई। आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताया। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और शादी की तैयारी की बातें होने लगीं।

आरोपी ने शादी की तैयारियों, पारिवारिक खर्च अन्य जरूरी कामों का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में 20 लाख रुपए से अधिक रकम युवती से ऐंठ ली।

रुपए लेने के बाद टालता रहा शादी
काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने शादी नहीं की और संपर्क कम करने लगा, तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने खजराना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही संबंधित मैट्रिमोनियल साइट को भी पत्र लिखा जाएगा।

साइबर ठगी का दूसरा मामला
साइबर ठगी का एक और मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने संजय दवंडे, निवासी मुंडला नायता, की शिकायत पर केस दर्ज किया है। संजय के अनुसार, दिसंबर माह में ठगों ने करीब 11 ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 8 लाख 83 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

संबंधित समाचार

कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

5 minutes ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

9 minutes ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

12 minutes ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

18 minutes ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

21 minutes ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

26 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

30 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

33 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

40 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

43 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

about 1 hour ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!