MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर: 30 दिन में पास करना होगा ये परीक्षा; वरना रुक सकता है वेतन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए सरकार ने नई तकनीकी और साइबर सुरक्षा संबंधी शर्तें लागू कर दी हैं। अब ऑपरेटरों को CPCT परीक्षा पास करने के साथ मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर कम से कम 10 सर्टिफिकेट कोर्स पूरे कर 50 क्रेडिट पॉइंट हासिल करने होंगे।
30 दिन की समयसीमा दी
इसके लिए महज 30 दिन की समयसीमा दी गई है। तय अवधि में शर्तें पूरी नहीं करने पर मानदेय या वेतन रोकने के साथ आगे नियोजन पर भी फैसला लिया जा सकता है।
नगरीय प्रशासन संचालनालय ने जारी किया आदेश
यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय की ओर से जारी किया गया है। आदेश पर अपर आयुक्त मिशा सिंह के हस्ताक्षर हैं। इसकी प्रतियां प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भेजी गई हैं।
आदेश का दायरा नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद तीनों स्तर के निकायों में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों तक है। यानी बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों के निकायों में तैनात ऑपरेटरों को भी नई शर्तें पूरी करनी होंगी।
अब सिर्फ कंप्यूटर चलाना काफी नहीं
विभाग का तर्क है कि निकायों में कंप्यूटर ऑपरेटर सरकारी पोर्टल, ऑनलाइन रिकॉर्ड, डेटा एंट्री और विभिन्न आईटी प्रणालियों का काम संभालते हैं। इन प्रणालियों में बड़ी मात्रा में सरकारी और नागरिकों से जुड़ा डेटा उपलब्ध रहता है।
परीक्षा और ऑनलाइन प्रशिक्षण को अनिवार्य किया
ऐसे में साइबर सुरक्षा और डिजिटल दक्षता को मजबूत करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से ऑपरेटरों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए परीक्षा और ऑनलाइन प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है।
तीन बड़ी शर्तें पूरी करना जरूरी
1. CPCT परीक्षा पास करनी होगी
ऑपरेटरों को कंप्यूटर दक्षता से जुड़ी CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
2. 10 सर्टिफिकेट कोर्स पूरे करने होंगे
मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर कम से कम 10 निर्धारित कोर्स पूरे करने होंगे।
3. 50 क्रेडिट पॉइंट हासिल करने होंगे
निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुल 50 क्रेडिट पॉइंट हासिल करना अनिवार्य होगा।
साइबर सुरक्षा से लेकर AI तक की पढ़ाई
प्रशिक्षण में बेसिक कंप्यूटर के साथ माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और एक्सेल जैसे जरूरी टूल शामिल हैं। इसके अलावा साइबर सिक्योरिटी बेसिक्स और डिजिटल सेफ्टी एसेंशियल्स जैसे कोर्स भी करने होंगे।
ऑपरेटरों को AI आधारित टूल्स की जानकारी देने के लिए गूगल बार्ड और ChatGPT जैसे टूल से संबंधित प्रशिक्षण भी सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ डेटा ड्रिवन डिसीजन मेकिंग और रिस्पॉन्सिबल डेटा मैनेजमेंट जैसे विषय भी पढ़ाए जाएंगे।
30 दिन की डेडलाइन, नहीं तो कार्रवाई
आदेश के मुताबिक निर्धारित शर्तों को पूरा करने के लिए ऑपरेटरों को 30 दिन का समय दिया गया है। तय अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसमें मानदेय या वेतन रोकना और भविष्य में नियोजन को लेकर निर्णय लेना शामिल है।
हजारों ऑपरेटर आएंगे दायरे में
प्रदेश के नगरीय निकायों में कंप्यूटर ऑपरेटर अलग-अलग विभागों और शाखाओं में ऑनलाइन काम संभालते हैं। बड़े नगर निगमों में इनकी संख्या काफी अधिक है, जबकि नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है।
ऐसे में नया आदेश प्रदेशभर में बड़ी संख्या में ऑपरेटरों को प्रभावित करेगा। सरकार की डिजिटल व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की कोशिश के बीच अब ऑपरेटरों के सामने 30 दिन में परीक्षा, प्रशिक्षण और क्रेडिट पॉइंट की तीनहरी चुनौती है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!