मोहर्रम के लिए खुलेगा इमामबाड़ा: वीडियो रिकॉर्डिंग कर सौंपेंगे चाबी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
सरकारी इमामबाड़े में ताजिया निर्माण को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में उच्च न्यायालय ने नया आदेश जारी किया है। याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए मोहर्रम के मद्देनजर केवल कुछ दिनों के लिए इमामबाड़े की चाबियां सौंपने का आदेश जारी किया है।
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जयकुमार पिल्लई की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन अंतरिम राहत प्रदान की। आदेश का पालन कराने के लिए कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग के निर्देश भी दिए हैं।
इस आदेश के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई हैं, नगर में लगातार पुलिस के वाहन पेट्रोलिंग कर रहे है। इधर, आदेश पक्ष में आने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम क्षेत्र में एकत्रित हो गए, कुछ युवाओं ने पटाखे भी फोड़े।
सरकारी इमामबाड़े में पारंपरिक रूप से तजिया निर्माण की अनुमति को लेकर दो रिट याचिकाएं लंबित हैं। जिला प्रशासन ने पूर्व में इस आधार पर अनुमति से इनकार किया था कि याचिकाकर्ता साबित नहीं कर पाए थे आधिकारिक तौर पर सरकारी तजिया समिति के सदस्य या पदाधिकारी हैं।
छोटा इमामबाड़ा और जमात खाना में तजिया निर्माण के लिए वैकल्पिक जगह सुझाई थी। तर्क था इस संपत्ति को लेकर दीवानी मुकदमा पहले ही तय हो चुका है और मप्र लोक परिसर बेदखली अधिनियम, 1974 के तहत बेदखली के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
त्यौहार को देखते हुए निर्णय : याचिकाकर्ता सिद्दीकी और अन्य की ओर से पेश वकील ने कोर्ट के समक्ष एसडीओ कार्यालय और प्रशासन के ही कुछ पुराने नोटिस और दस्तावेज पेश किए, जिनमें याचिकाकर्ताओं को ‹सरकारी तजिया समिति का सदर (अध्यक्ष) और पूर्व उपाध्यक्ष संबोधित किया था। कोर्ट को भरोसा दिलाया मोहर्रम के लिए कुछ दिन अस्थायी कब्जा चाहिए, जिसके बाद संपत्ति सुरक्षित प्रशासन को सौंप देंगे।
कोर्ट ने कहा मुख्य मामले में पक्षों के कानूनी अधिकारों का पूरी तरह तय होना बाकी है, और पिछले साल भी तजिया निर्माण हुआ था, इसलिए समुदाय को 5 दिनों के लिए समायोजित करने से राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा।
जब तक विवादित संपत्ति याचिकाकर्ताओं के कब्जे में रहेगी, निर्माण से कोई बदलाव या कोई हिस्सा हटाया नहीं जाएगा और संपत्ति साफ-सुथरी स्थिति में राज्य को सौंपी जाएगी।
130 ताजियों का निर्माण
मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में 130 ताजियों का निर्माण किया गया है। गुरुवार देर रात को ताजिये निकालने का क्रम शुरु हुआ, जो शुक्रवार सुबह तक जिला प्रशासन द्वारा तय मार्ग से निकले। शाम को भी ताजिये निकलेंगे।
ताजिये मार्ग पर पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया हैं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र की सकरी गालियों में जवान पैदल भ्रमण करेंगे। एसएएफ की एक कंपनी, एक दर्जन थाना प्रभारी, 6 डीएसपी सहित सीएसपी व 350 का पुलिसबल तैनात है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!