अवैध अफीम की खेती का खुलासा: 4.75 करोड़ की फसल जब्त; 7 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कुसमी।
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोसराडांड़ में कार्रवाई करते हुए करीब 3.67 एकड़ जमीन में उगाई गई अफीम की फसल जब्त की गई।
4.75 करोड़ की अफीम जब्त
जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने जमीन मालिकों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चोरी-छिपे कर रहे थे खेती
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को कुसमी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्रिपुरी क्षेत्र में कुछ लोग चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे हैं।
रखवाली करते हुए मिले लोग
सूचना मिलते ही एसडीओपी आशीष कुंजाम, थाना प्रभारी विरासत कुजूर, एसएफएल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत में अफीम के पौधे पाए गए और वहां कुछ लोग उनकी रखवाली करते हुए मिले।
दो डिब्बों में भरा अफीम का लासा भी मिला
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दो डिब्बों में भरा अफीम का लासा (गोंद) तथा चार बड़े और एक छोटे बोरे में रखे सूखे फल बरामद किए। खेत में लगे पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर तौला गया, जिसका कुल वजन 4,344.569 किलोग्राम (43 क्विंटल से अधिक) पाया गया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस अवैध खेती से जुड़े फाइनेंशियल लिंक और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली निवासी रूपदेव राम भगत (50), ग्राम माचाडीपा त्रिपुरी निवासी कौशिल भगत (30), बिहार के गया जिले के ग्राम सोमया बाराचट्टी निवासी मनोज कुमार (24) और उपेन्द्र कुमार (27) समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय:अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या:जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा:‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर:एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार

पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर:एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’:पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’:भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!