परिवहन चेक पॉइंट्स पर फिर अवैध वसूली: वीडियो से खुलासा- प्रति वाहन ली जा रही ₹700 रुपए ‘एंट्री’
KHULASA FIRST
संवाददाता

मुख्यमंत्री से की गई उच्च स्तरीय जांच की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परिवहन चेक पॉइंट्स पर फिर अवैध वसूली का खुलासा हुआ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिकायत कर पूरे निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है सरकार द्वारा चेक पोस्ट बंद कर पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के बावजूद कुछ स्थानों पर परिवहन अधिकारी और कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार प्रदेश सरकार ने परिवहन भ्रष्टाचार और अवैध वसूली समाप्त करने के लिए चेक पोस्ट बंद करने का निर्णय लिया था। गुजरात मॉडल पर ऑनलाइन एवं पारदर्शी परिवहन व्यवस्था लागू की थी। इससे परिवहन व्यवसायियों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब फिर पुराने हालात लौटते दिखाई दे रहे हैं।
राजगढ़ के खिलचीपुर का वीडियो बना साक्ष्य
हाल ही में खिलचीपुर (जिला राजगढ़) का एक वीडियो आया है, जिसे एक वाहन चालक ने बनाया है। शिकायत के अनुसार वीडियो में देखा जा सकता है चेक पॉइंट के आसपास परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकारी वाहन में बैठकर गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रत्येक वाहन से लगभग ₹700 प्रति चक्कर के हिसाब से ‘एंट्री’ के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं।
वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों में नाराजगी
वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों का कहना है इस तरह की घटनाओं से परिवहन व्यवसायियों और वाहन चालकों को अनावश्यक आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और परिवहन विभाग की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इन अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि
शिकायत की प्रतिलिपि परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव परिवहन तथा परिवहन आयुक्त को भी भेजी गई है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री से किए गए निवेदन में कहा गया है मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऑनलाइन एवं पारदर्शी परिवहन व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग भी की गई है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!