रावजी बाजार नाले किनारे के अवैध निर्माण तोड़े: निगम की रिमूवल कार्रवाई से मचा हड़कंप; रहवासियों ने जताया विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के रिमूवल अमले ने शहर की ड्रेनेज लाइन एवं नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 21 अतिक्रमण हटाए। निगम की इस कार्रवाई के दौरान रहवासियों ने विरोध जताया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से उनका विरोध कारगर साबित नहीं हो सका। इस तरह करीब तीन घंटे की कार्रवाई में सभी कब्जे हटाए गए।
नगर निगम जोन 12 के भवन अधिकारी वैभव देवलासे ने बताया कि जोन क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 61 के कमला रोड रावजी बाजार में ड्रेनेज लाइन व नाले पर करीब 21 अवैध अतिक्रमण कर लिए गए थे। इन अतिक्रमणकारियों को निगम के द्वारा कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए गए।
इसके चलते निगम के रिमूवल अमले ने कार्रवाई कर अवैध निर्माण तोड़ दिए। निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान रहवासियों ने विरोध जताया और निगम अफसरों पर समय देने की मांग करते हुए हंगामा किया, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है।
अब किसी तरह का कोई समय नहीं दिया जा सकता है। भारी हंगामा होते देख निगम अधिकारियों ने रहवासियों को पौन घंटे का समय देते हुए कहा कि जो भी सामान घर में रखा है उसे बाहर निकाल लों। समयावधि पूरी होते ही निगम अमले ने तीन जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
नालों पर कब्जा
ज्ञात रहे कि शहर के नदी-नालों के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया है। इसके चलते बारिश का पानी की निकासी भी नहीं होने से वह पानी घरों में भरता है। इसे देखते हुए निगम ने वर्षाकाल से पहले ही नालों पर बने निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।
गुरुवार को रावजी बाजार क्षेत्र में 21 मकान तोड़े गए। निगम जोन 12 की भवन निरीक्षक आराधना शुक्ला ने बताया कि निगम कार्रवाई के दौरान रिमूवल सुपरवाइजर अश्विन कल्याणे बबलू, रावजी बाजार थाने का पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी से दो घंटे में नाले किनारे के अतिक्रमण को तोड़ा गया।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!