IIT इंदौर का दुनिया में बढ़ा कद: QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में हासिल की इतनी रैंक; रिसर्च क्वालिटी में रहा शानदार प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करते हुए शहर और देश का गौरव बढ़ाया है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में संस्थान को विश्व स्तर पर 546वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में IIT इंदौर की लगातार बढ़ती साख को दर्शाती है।
रिसर्च क्वालिटी में शानदार प्रदर्शन
रैंकिंग में सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि ‘साइटेशन्स पर फैकल्टी’ श्रेणी में देखने को मिली, जहां IIT इंदौर ने 97.4 का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया। इसका अर्थ है कि संस्थान के शिक्षकों और शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध कार्यों को दुनिया भर के अकादमिक और वैज्ञानिक समुदाय में व्यापक रूप से उद्धृत और मान्यता दी जा रही है।
ओवरऑल स्कोर 30.1
QS रैंकिंग में IIT इंदौर का कुल ओवरऑल स्कोर 30.1 दर्ज किया गया है। संस्थान बीते कुछ वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अत्याधुनिक शोध, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राथमिकता दे रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब वैश्विक रैंकिंग में भी दिखाई देने लगा है।
कम समय में बनाई अलग पहचान
वर्ष 2009 में स्थापित IIT इंदौर आज देश के सबसे तेजी से उभरते तकनीकी संस्थानों में शामिल हो चुका है। यहां इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और विभिन्न इंटरडिसिप्लिनरी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। आधुनिक शिक्षण पद्धति और शोध संस्कृति ने संस्थान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
रिसर्च लैब्स और प्लेसमेंट बनी ताकत
संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में अत्याधुनिक रिसर्च लैब्स, उद्योगों के साथ मजबूत साझेदारी, वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग और उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड शामिल हैं। यही कारण है कि अपेक्षाकृत कम समय में IIT इंदौर ने देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में अपनी मजबूत जगह बनाई है।
वैश्विक मानकों पर होती है QS रैंकिंग
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया के विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्य, फैकल्टी प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नियोक्ता प्रतिष्ठा और प्लेसमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर करती है। ऐसे में इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान हासिल करना संस्थान की अंतरराष्ट्रीय पहचान और गुणवत्ता का प्रमाण माना जाता है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!