तेरे बेटे मैंने पैदा किए हैं: कौन कहता था ऐसा; तानों से तंग आकर कर ली खुदकुशी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देहात के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की खुदकुशी का मामला सामने आया है। खास बात यह कि उसने पड़ोसी और उसके भाई की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है।
पड़ोसी पर यह आरोप
आरोप है कि पड़ोसी उसे बार-बार कहता था कि तेरे बेटे बेटे मैंने पैदा किए हैं। जानकारी के अनुसार कल रात उमरीखेड़ा खुड़ैल के प्रकाश पिता खुमान (40) को परिजन अचेत हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी और तीन बेटे हैं परिवार में
प्रकाश के परिवार में पत्नी और तीन बेटे सुमित (21), श्रीकांत (19) और प्रशांत (17) हैं। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले बेटे सुमित के अनुसार कल शाम वह मेडिकल पर था कि तभी मां का फोन आया।
पिता ने फोन पर बताया-जहर खा लिया
उन्होंने बताया कि उन्हें पिता प्रकाश ने फोन कर बताया है कि उन्होंने जहर खा लिया है। मैं मां की बात सुनने के बाद तुरंत उनकी बताई जगह दूधिया-नेमावर रोड स्थित रेणुका ढाबे के पीछे पहुंचा।
सुसाइड नोट भी मिला
पिता लगातार उल्टियां कर रहे थे। उनके पास एक सुसाइड नोट भी पड़ा था। मैंने तुरंत उन्हें संभाला और लोगों की मदद से अस्पताल ले गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पड़ोसी भाइयों ने किया था झगड़ा
सचिन ने बताया कि पड़ोसी भारत साहू और उसका भाई राम साहू आए दिन विवाद करते थे। वह पिता को गालियां देकर धमकाते थे।
पिता से ऐसा कहता था
भरत साहू आए दिन मेरे पिता से कहता था कि तेरे बच्चे मैंने पैदा किए हैं। कल शाम भी वह गालियां देते हुए चोरी का आरोप लगाकर यही बात बार-बार कह रहा था।
टूट गया सब्र का बांध
इससे मेरे पिता के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जहर खा लिया। जब मैं पिता को लेने ढाबे के पीछे गया था तब पिता बताया कि उन्होंने जान देने से पहले सुसाइड नोट में दोनों भाइयों का नाम और उनकी प्रताड़ना के बारे में लिखा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
उनके अनुसार मुझे सुसाइड नोट भी मिल गया है, जिसे में पुलिस को सौंपूंगा। उधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!