पति बना हैवान: पत्नी से किया जानवरों जैसा बर्ताव; पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में घरेलू विवाद का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, बंधक बनाने और गर्म लोहे के सरिए से दागने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
खाना देने को लेकर हुआ विवाद
पीड़िता मांगीबाई तंवर, निवासी छीपीपुरा ने पुलिस को बताया कि 10 जून को खाना देने को लेकर पति सरदार सिंह तंवर से विवाद हो गया था। महिला का आरोप है कि इसी बात पर पति ने उसके साथ मारपीट की।
गले में लोहे की चेन डालकर ताला लगाया
महिला के अनुसार, 11 जून को वह शिकायत दर्ज कराने खिलचीपुर थाने जा रही थी, तभी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पति ने उसे रोक लिया और दोबारा मारपीट की। बाद में उसे जबरन घर ले जाया गया, जहां गले में लोहे की चेन डालकर ताला लगाया गया और घर के एक पिलर से बांध दिया गया।
पूरे दिन बंधक बनाए रखा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे पूरे दिन बंधक बनाए रखा। इसी दौरान गैस पर लोहे का सरिया गर्म कर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों, जांघ और गुप्तांगों के पास दाग दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि शाम के समय वह किसी तरह चेन तोड़कर घर से भागने में सफल हुई। इसके बाद छिपते-छिपाते थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी बोला- पत्नी को डराने के उद्देश्य से ऐसा किया
खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोद ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को डराने के उद्देश्य से ऐसा किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!