प्लेटफार्म से पलक झपकते ही कैसे उड़ाया बैग: जीआरपी ने डेढ़ लाख के माल सहित शातिर चोर को दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर वारदात करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने धर दबोचा है।
लैपटॉप, मोबाइल सहित पूरा माल बरामद
प्लेटफार्म से चोरी हुए डेढ़ लाख रुपए के कीमती सामान का खुलासा करते हुए पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल सहित पूरा माल बरामद कर लिया है।
जीआरपी टीआई रश्मि पाटीदार के अनुसार 12 जनवरी को कटनी निवासी योगेंद्र सिंह नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी से इंदौर पहुंचे थे।
बैग रखकर पानी पीने चले गए
प्लेटफार्म नंबर 5-6 पर उतरने के बाद बेंच पर अपना बैग रखकर पानी पीने चले गए। लौटने पर बैग मौके से गायब था।
बैग में सामान के साथ रुपये भी थे
चोरी हुए बैग में लैपटॉप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ नकद रुपए रखे थे।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
शिकायत पर केस दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक पिता विजय सिंह खेलवाल (37), निवासी ग्राम नागली, इच्छावर (सीहोर) को गिरफ्तार किया है।
वारदात कबूल की
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!