कैसे डिवाइडर से टकरा गई जीप: नींद में सफर, झटके में हादसा; राजस्थान के 9 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर क्षेत्र में बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। राजस्थान के लोगों से भरी एक बोलेरो जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोग सीटों से उछल पड़े। हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो किसी ने एंबुलेंस बुलाने में मदद की।
कुछ ही देर में तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।पुलिस के मुताबिक यह हादसा ब्रिज के पास हुआ। बोलेरो राजस्थान से इंदौर की ओर आ रही थी और रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है।
ब्रिज के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया
इसी दौरान ब्रिज के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बोलेरो सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में तेजसिंह पिता थारवा निवासी ग्राम मुन्ना डोगर, जिला बांसवाड़ा, धर्मेंद्र पिता वालसिंह, सबूर पिता जितरा, मनसुख पिता हार्डिया, मानसिंह पिता जितरा, लालू , पीटू पिता मांगीलाल, कालू सिंह डोगर और सादिया सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
सभी को एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। हादसे में कालू सिंह और सादिया की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है।
खेती-किसानी से जुड़े हैं सभी घायल
घायल मानसिंह ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के निवासी हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। वे किसी काम से इंदौर आए थे और रात में राजस्थान लौट रहे थे। रास्ते में सभी लोग एक ढाबे पर रुके, जहां खाना खाया और इसके बाद सफर शुरू किया।
बोलेरो में सवार अधिकतर लोग सो रहे थे
लंबा सफर होने के कारण बोलेरो में सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार झटके के साथ गाड़ी डिवाइडर से टकराई, जिससे सभी की नींद टूट गई और गाड़ी के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर के बाद कुछ लोग खुद बाहर निकल आए, जबकि कुछ को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मदत से अस्पताल रवाना किया।
लगातार हो रहे हादसे बढ़ा रहे चिंता
गौरतलब है कि शहर में बीते कुछ दिनों से सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तेजाजी नगर हादसे से पहले रालामंडल क्षेत्र में भी एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई थी, जहां तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी थी।
उस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई थी।
लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाही और रात के समय वाहन चलाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बोलेरो चालक से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!