रिटायर्ड महिला डॉक्टर को जबरन कैसे ले गए: कितनी संपत्ति को लेकर क्या चल रहा है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिला अस्पताल में रह चुकी वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव को कुछ अज्ञात लोग जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।
अकेली रहती हैं डॉक्टर
आईएमए के अनुसार रिटायर्ड डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव (72) राइट टाउन इलाके में अकेली रहती हैं।
इतनी जमीन और बंगला है
जानकारी के अनुसार डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के पास करीब 20 हजार स्क्वायर फीट से अधिक जमीन और बंगला है। डॉक्टर हेमलता की मानसिक और शारीरिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई गई है।
आईएमए ने जताई गंभीर चिंता
यह मामला सामने आते ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इस ने गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। मदन महल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपत्ति हड़पने की नीयत
आईएमए की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा ने आरोप लगाया है कि कुछ मंदिर से जुड़े लोग डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की संपत्ति हड़पने की नीयत से उन्हें जबरन कार में बैठाकर ले गए हैं।
बहन पर साजिश में शामिल होने का आरोप
यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश में डॉ. हेमलता की स्त्री रोग विशेषज्ञ बहन शामिल हैं। उनकी भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार पुलिस यह पता लगा रही है कि डॉ. हेमलता इस समय कहां हैं, उनकी हालत कैसी है। मामले की जांच की जा रही है।
संस्था को प्रॉपर्टी दान करने की बात
इस मामले में गायत्री परिवार से जुड़ी डॉ. अमिता सक्सेना ने सफाई देते कहा कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव उनकी सास के पास आती थीं। दो साल से संस्था को प्रॉपर्टी दान करने की बात चल रही थी। उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ बहन ने भी प्रॉपर्टी दान की है।
कार से मंदिर ले जा रहे थे
डॉ. अमिता सक्सेना के अनुसार- उनकी इच्छा थी कि मैं बीमार रहती हूं, मुझे एक बार मंदिर के दर्शन करा दें। उन्हें कार में बैठाकर मंदिर के दर्शन कराने ले जा रहे थे। इसका वीडियो बनाकर अगवा करना प्रचारित किया गया।आईएमए का पत्र लिखना भी गलत है।
संबंधित समाचार

एक दिन पहले खरीदी कार:अगले ही दिन बुझ गया घर का इकलौता चिराग; नेपा नगर से लौटते समय सिमरोल बायपास पर दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत

एंबुलेंस आई न ऑटो, मौत के बाद भी चार घंटे इंतजार...:समाजसेवी ने ठेले से पहुंचाया अस्पताल महिला का शव

सब्जी मंडी हटाने पर भड़का आक्रोश:कांग्रेस और सब्जी विक्रेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय; प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:जमीन में गाड़कर रखा महुआ लहान किया नष्ट; खुदाई में निकले कई ड्रम

नशेड़ी बना तस्कर, लत के लिए फैलाया कारोबार:खजराना पुलिस ने 2.20 लाख की 21 ग्राम से ज्यादा ड्रग्स के साथ दबोचा

डीजे पर पाबंदी सिर्फ कागजों में:पब में रातभर धमाका; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई से परहेज

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

डिकोडिंग राहुल गांधी

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!