गृहिणी ने ताले से किया पलटवार: साहस को सलाम; आधी रात ‘मास्क मैन’ से मुठभेड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आधी रात, सुनसान आंगन और कार की ओट में छिपा ‘मास्क मैन’, लेकिन इस बार शिकार नहीं, शिकारी घबरा गया। भागीरथपुरा में 42 वर्षीय गृहिणी ने साहस का ऐसा परिचय दिया कि बदमाश को ताले की चोट खानी पड़ी।
हालांकि चाकू से हमले और गला दबाने की कोशिश में महिला बेसुध हो गई, मगर साहस की यह कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं पीड़िता के बयान पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश का पता लगा रही है।
भागीरथपुरा में सांई मंदिर के सामने नगर निगम में ड्राइवर अशोक कश्यप का तीन मंजिला घर है। वे पत्नी सारिका (42), दो बच्चों बेटी नर्मदा (23) और बेटे ऋषभ (21) के साथ रहते हैं। पत्नी सारिका के अनुसार वह पति के साथ घर की तल मंजिल पर तो बच्चे पहले माले पर सोते हैं।
वहीं दूसरे माले पर किराएदार रहते हैं। परसों रात पति ड्यूटी पर थे और बच्चे अपने कमरे में। रात करीब 12.30 बजे मैं आंगन के दरवाजे का ताला लगाने जा रही थी। पार्किंग में पहुंची थी कि तभी कार की आड़ में छिपकर बैठे एक बदमाश पर नजर पड़ी।
देखते ही बदमाश तेजी से मुझ पर झपटा और मेरा मुंह दबा दिया। मैं घबरा गई, लेकिन हिम्मत जुटाते हुए मैंने पूरी ताकत से उसकी पीठ पर हाथ में लिया ताला मार दिया। इससे बदमाश की पकड़ ढीली हुई और मैंने उसका मास्क खींच लिया। मैं उसका चेहरा समझ पाती उससे पहले बदमाश ने चाकू जैसा कोई धारदार हथियार निकाल लिया। मैंने उसका सामना किया। हालांकि बदमाश ने मुझ पर हमला कर दिया। बचने में मेरी कलाई पर चोट लग गई।
उन्होंने बताया मेरा ध्यान बंटते ही बदमाश ने फिर पूरी ताकत से मेरा मुंह पकड़ लिया। कुछ पल में मेरी सांस रुकने लगीं और मैं अचेत होने लगी। करीब दो-तीन मिनट की जद्दोजहद के बाद मैं बेसुध हो गई और इस बीच बदमाश भाग निकला। करीब डेढ़ घंटे तक मैं आंगन में बेसुध पड़ी रही। होश आने पर मैं तुरंत अपने बेडरूम में गई और मोबाइल उठाकर अपने बच्चों को फोन किया।
बच्चों के नीचे आने पर उन्हें पूरा मामला बताया। इसके बाद बच्चों ने अपने पिता को फोन कर घर पर बुलाया। मामले में हमने कल शाम बाणगंगा थाने पर केस दर्ज कराया है। संदिग्ध बदमाश गली में एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज की मदद से उसका पता लगा रही है।
किसी से छिप रहा था बदमाश
सारिका कश्यप के अनुसार मुझे लगता है कि बदमाश कहीं कोई अपराध करके आया था और किसी से छिपकर वहां बैठा था। वह चोरी या लूट के इरादे से नहीं आया था, क्योंकि घटना के दौरान मेरे गले में करीब दो तोले का सोने का मंगलसूत्र और कान में सोने के झुमके थे। बदमाश उन्हें लूटकर ले जा सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। मेरे बेसुध होते ही वह भाग निकला। उसने घर में से भी कुछ नहीं चुराया।
पुलिस को पीड़िता की कहानी पर संशय...
महिला संबंधी अपराध होने के चलते पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर तो कर ली है, लेकिन उसकी बताई कहानी पर शंका है। हालांकि मामले में जांच जारी है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। - रुबिना मिजवानी, एसीपी हीरा नगर
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!