भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई यात्रियों की कार; पति-पत्नी सहित 3 की मौत; कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। हादसा मुलताई क्षेत्र में जीतू ढाबे के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के नागपुर के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे।
तेज रफ्तार कार सीधे ट्रक में घुसी
पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे कार की सीधी टक्कर हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण खड़ा ट्रक नजर नहीं आया होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।
अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया था और आगे की सीट पीछे की ओर खिसक गई थी। कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पति-पत्नी सहित 3 की मौत
हादसे में अब तक दो मृतकों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। मृतकों के नाम छाया (40) और दीपक (42) बताए गए हैं। तीसरी मृत महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
कार में बच्चे भी थे
हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की पहचान नैतिक पिता उपेंद्र गांधीवार (10), उज्ज्वला पति मोहन (45), नीता पिता अनिल (25), अनुष्का पिता उपेंद्र (18), संगीता एकनाथ, शंभु पिता नंदन, प्रज्वल पिता दीपक और सौरभ पिता नंदकिशोर चंदे (30) के रूप में बताई गई है। सौरभ कार चला रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया।
आवाज सुनकर पहुंचे लोग
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। कार की बीच वाली सीट पर बैठे दो लोगों की मौत हो चुकी थी। कार की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता था।
मुलताई पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मौके से मिले साक्ष्यों, वाहन की स्थिति और अन्य परिस्थितियों के आधार पर हादसे की वजह पता कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!