खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई; दो दोस्तों की मौत, फोरलेन पर बंद थी स्ट्रीट लाइट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 12:32 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
करमदी रोड फोरलेन पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरा था, इसी दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घर लौट रहे थे दोनों
मृतकों की पहचान लक्ष्मीनगर निवासी केशव परिहार (20) और उसके दोस्त शोएब उर्फ शाहिद (25) के रूप में हुई है। दोनों करमदी गांव से रतलाम स्थित अपने घर लौट रहे थे।

पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकराई बाइक
हादसा रविवार रात करीब 10 बजे करमदी फोरलेन स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ। केशव और शोएब बाइक से करमदी से रतलाम की ओर आ रहे थे। करमदी से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 को घटना की सूचना दी।

अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।

केशव करता था डेकोरेशन का काम
केशव डेकोरेशन का काम करता था। उसके पिता नूतन परिहार की फूलमंडी में चाय की दुकान है। वहीं शोएब एक आइसक्रीम पार्लर में काम करता था। उसके पिता राजा डाट की पुल के पास फल का ठेला लगाते हैं।

तीसरा दोस्त कुछ देर पहले उतर गया था
जानकारी के मुताबिक, केशव और शोएब के साथ उनका दोस्त धर्मेंद्र राठौर भी बाइक पर था। तीनों करमदी से साथ निकले थे, लेकिन हादसे से कुछ देर पहले धर्मेंद्र रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अपने परिचित के पास उतर गया था।

इसके कुछ देर बाद ही उसे दोनों दोस्तों के हादसे की सूचना मिली। माणकचौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

7 minutes ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

16 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

23 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

30 minutes ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

30 minutes ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

40 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

44 minutes ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 1 hour ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 1 hour ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 2 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 2 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 2 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 2 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल
Top News

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!