भीषण सड़क हादसा: डंपर ने स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा; दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और हाईवा डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे दोनों युवक कार के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसा शनिवार शाम जबलपुर-मंडला मार्ग पर बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास हुआ।
लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के बौंद कलां निवासी परवीन शर्मा और खेड़ी बूरा निवासी मोनू शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पेशे से ड्राइवर थे और काम के सिलसिले में रायपुर गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।
ओवरटेक के दौरान हुए टक्कर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका।
स्कॉर्पियो डंपर में फंसकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान वह आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे आग और अधिक भड़क उठी।
लपटों में घिरी स्कॉर्पियो, नहीं मिला बचने का मौका
हादसे के बाद कुछ ही पलों में स्कॉर्पियो आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों युवक वाहन से बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण कोई भी वाहन के करीब नहीं पहुंच पाया।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
हरियाणा से जबलपुर रवाना हुए परिजन
पुलिस ने वाहन मालिक और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो रोहतक निवासी एक कारोबारी के नाम पर पंजीकृत थी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
फरार डंपर चालक की तलाश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!