तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर: दो युवकों की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम परसवाड़ा के पास देव नदी पुल के समीप सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान रेखलाल पंद्रे (28 वर्ष) पिता लोथन सिंह पंद्रे, निवासी बोरबन जामडीमेटा, संजय पुसाम (29 वर्ष) पिता बाबूलाल पुसाम, निवासी साकरीटोला, ग्राम पंचायत ककोड़ी, किरनापुर के रूप में हुई है।
बिजली विभाग के ठेकेदार थे दोनों युवक
जानकारी के अनुसार, रेखलाल पंद्रे और संजय पुसाम दोनों बिजली विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते थे। शुक्रवार को रोज की तरह दोनों बाइक से वारासिवनी तहसील मुख्यालय अपने काम के सिलसिले में जा रहे थे।
जब वे देव नदी पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही क्रेटा कार (क्रमांक MP 50 C 7714) से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
किरनापुर आ रहा था कार चालक
क्रेटा वाहन मनीष शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा, निवासी किरनापुर, चला रहा था। वह वर्तमान में गोंदिया में अपने परिवार के साथ रहता है और किरनापुर तहसील मुख्यालय में उसकी ज्वेलर्स की दुकान है। वह कार से किरनापुर आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही किरनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का बयान
किरनापुर थाना प्रभारी माधोव शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रेटा चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इलाके में शोक की लहर
एक ही हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!