भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को कुचला; 4 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक वैगनआर कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत
इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब कार बंटू ढाबा के पास पहुंची थी। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया।
मृतकों की पहचान हुई
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा – निवासी मेहगांव, भिंड, ज्योति यादव – निवासी भिंड, भूरे प्रजापति – निवासी गोरमी, भिंड, उमा राठौर – पत्नी राम राठौर, निवासी मोरोली, भिंड के रूप में हुई है।
पेपर देने जा रहा था सौरभ
हादसे में जान गंवाने वाला सौरभ शर्मा बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। वह आगरा से परीक्षा देकर लौटा था और शुक्रवार को पॉलिटेक्निक का पेपर देने ग्वालियर जा रहा था। कार उसके भाई की थी। रास्ते में उसने कुछ सवारियों को बैठा लिया, जो इस हादसे का शिकार हो गईं।
सौरभ के भाई अंकित ने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था। सौरभ की उम्र महज 24 साल थी और परिवार में दो भाई और एक बहन हैं।
ज्योति यादव के पीछे छूट गए दो बच्चे
मृतक ज्योति यादव की बहन नीलम यादव ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि मालनपुर के पास एक्सीडेंट हुआ है। ज्योति मथुरा जाने के लिए गोरमी से निकली थी। वह घर से अकेली निकली थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।
टक्कर के बाद झाड़ियों में जा घुसा ट्रक
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
घना कोहरा और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी बाधित रहा।
शुक्रवार सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी सिर्फ 200 से 500 मीटर के बीच थी, जिससे सड़क पर चलना बेहद खतरनाक साबित हो गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!