हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में 5 मजदूरों की मौत; 20 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा टेमनी खुर्द गांव के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
पिकअप वाहन के परखच्चे उड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर सड़क किनारे दूर-दूर तक जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों और जिला अस्पताल भेजा गया।
टायर फटने से बिगड़ा संतुलन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक बैतूल से छिंदवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसका एक टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक सामने से आ रही मजदूरों से भरी पिकअप से टकरा गया।
करीब 26 मजदूर थे सवार
बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 26 मजदूर सवार थे, जो मछेरा गांव से खेतों में काम करने जा रहे थे। टक्कर के बाद पिकअप सड़क से उछलकर लगभग 300 मीटर दूर खेत में जा घुसी। इस दौरान वाहन ने रास्ते में कई पेड़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और एक मकान के समीप जाकर रुका।
मृतकों में तीन महिलाएं शामिल
सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!