खबर
Top News

अलसुबह शहर में भीषण हादसा: कार चार्जिंग के दौरान लगी आग; 8 लोगों की हुई मौत, 4 हुए घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 9:03 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बंगाली चौराहा क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी
जानकारी के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर के अंदर पहुंच गई।

आग लगने के बाद इनमें विस्फोट
बताया जा रहा है कि घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे थे। आग लगने के बाद इनमें विस्फोट शुरू हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 4 सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे जोरदार धमाके हुए और मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पारिवारिक कार्यक्रम के कारण कई लोग मौजूद थे
हादसे के समय घर में पारिवारिक कार्यक्रम के कारण कई लोग मौजूद थे। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार्जिंग पॉइंट में गड़बड़ी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के बाहर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक गाड़ी के चार्जिंग पॉइंट में गड़बड़ी के कारण आग लगी, जो बाद में घर तक फैल गई। घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी आग की वजह से विस्फोट हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

विस्फोट के बाद आग घर में फैली
पुलिस कमिश्नर के अनुसार चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट के बाद आग घर में फैली, घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक बिजली बंद होने के बाद नहीं खुले। गैस की टंकियों में भी विस्फोट हुआ है।

पॉलीमर से जुड़े ज्वलनशील केमिकल भी रखे थे
बताया गया है कि मकान में पॉलीमर से जुड़े ज्वलनशील केमिकल भी रखे थे, जिससे आग और तेजी से भड़क गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक काम नहीं कर सके।

लोगों को बाहर निकलने में काफी मुश्किल हुई
इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी मुश्किल हुई। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

हादसे में इन लोगों की अब तक मौत हुई
विजय सेठिया (65 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), मनोज (65 वर्ष), सिमरन (30 वर्ष), राशि सेठिया (12 वर्ष) और टीनू (35) व एक अन्य।

ये 3 लोग घायल हुए
सौरभ पुगलिया (30 वर्ष), आशीष (30 वर्ष) और हर्षित पुगलिया (25 वर्ष) और एक अन्य।

ऐसे ही हादसे में गई थी कारोबारी की जान
इंदौर में इससे पहले भी इसी तरह का हादसा सामने आ चुका है। 23 अक्टूबर 2025 की सुबह कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर आग लग गई थी। बताया गया था कि घर के मंदिर में जल रही अखंड ज्योति से आग भड़की, जो देखते ही देखते पूरे पेंटहाउस में फैल गई।

डिजिटल लॉक ने काम करना बंद कर दिया था
इस घटना में भी घर में लगे डिजिटल लॉक ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे हालात और गंभीर हो गए। आग में झुलसी उनकी पत्नी और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई थी।

मौके पर पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट
हादसे पर प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मंत्री ने कहा, “यह अलार्मिंग स्थिति है, क्योंकि अब ईवी का दौर है और चार्जिंग के दौरान आग लगने की घटना सामने आई है। समाज तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है।”

मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जाए
उन्होंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही, पूरी जांच के बाद एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने पर भी जोर दिया गया है। विजयवर्गीय के साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 8 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 8 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 8 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 8 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 9 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 9 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 9 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 9 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 9 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 9 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 10 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 10 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 10 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 10 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 11 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 11 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 11 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 11 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 11 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!