बालदा कॉलोनी में गुंडाराज: खुलेआम चाकू-तलवार लेकर घूमते हैं बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

लड़कियों से करते हैं छेड़छाड़, नशे का कारोबार और छोटी-मोटी चोरियों का भी आरोप, सीसीटीवी में कैद दहशतगर्द, रहवासी बोले-घरों से निकलना मुश्किल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की बालदा कॉलोनी इन दिनों कुछ कथित बदमाशों के आतंक से परेशान बताई जा रही है। रहवासियों का आरोप है कि पांच से छह युवकों की एक टोली कॉलोनी में दहशत फैलाने का काम कर रही है। समूह का एक प्रमुख सदस्य पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गिरोह आए दिन चौराहों पर खड़ा होकर राहगीरों को डराता-धमकाता है। युवतियों और लड़कियों से अभद्रता तथा छेड़छाड़ की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। रहवासियों का यह भी आरोप है कि आरोपी कॉलोनी में नशीले पदार्थों की बिक्री और छोटी-मोटी चोरी की वारदातों में भी संलिप्त हैं।
घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 16 जून की दोपहर एक आरोपी बड़ा चाकू लेकर बाइक से कॉलोनी पहुंचा। वह गली के मुहाने तक गया, गालियां दीं और फिर चाकू लहराते हुए वापस लौटा। इसके बाद कुछ देर मोबाइल पर बात कर वहां से चला गया।
वहीं कल रात फिर कुछ युवक चाकू, तलवार और लोहे की रॉड लेकर कॉलोनी में घूमते दिखाई दिए। दोनों घटनाओं के फुटेज क्षेत्र के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। हालांकि, छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत थाने नहीं पहुंची है। ऐसे में पुलिस को शिकायत या साक्ष्य मिलने पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!