डूबती युवती को होमगार्ड जवान ने बचाया: जान जोखिम में डालकर नदी में लगाई छलांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्रावण मास और नागपंचमी के चलते रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच होमगार्ड जवान की सतर्कता और साहस से बड़ा हादसा टल गया।
नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई 19 वर्षीय युवती को होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
गहरे पानी में जाने से डूबने लगी युवती
होमगार्ड विभाग की हेमलता पाटीदार के अनुसार, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से उज्जैन दर्शन के लिए आई मुस्कान (19) रामघाट पर पुलिस चौकी के सामने स्नान कर रही थीं।
इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे हिस्से में चली गईं। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाईं और डूबने लगीं। युवती ने मदद के लिए आवाज लगाई।
जवान ने तुरंत नदी में लगाई छलांग
रामघाट पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी की नजर जैसे ही युवती पर पड़ी, उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई की।
जवान ने अपना मोबाइल और अन्य सामान किनारे रखा और नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवती तक पहुंचकर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित किनारे तक ले आए।
समय पर मिली मदद से युवती की जान बच गई।
घाटों पर सुरक्षा के लिए 130 से ज्यादा जवान तैनात
होमगार्ड एवं SDRF के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि श्रावण मास और नागपंचमी के अवसर पर रामघाट सहित उज्जैन के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर आधुनिक आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से अधिक होमगार्ड और SDRF के प्रशिक्षित तैराक एवं गोताखोर तैनात किए गए हैं। जवान दिन-रात घाटों पर निगरानी कर रहे हैं।
साहसी जवान को मिलेगा सम्मान
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने होमगार्ड जवान राजेंद्र डाबी के साहस और तत्परता की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर महिला श्रद्धालु की जिंदगी बचाने वाले जवान को विभाग की ओर से उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!