हिंदू नाम का मुखौटा: दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

पहचान खुली तो आधार में निकला शेख सईद नाम, गिरफ्तार
मदद के बहाने परिवार से बढ़ाई नजदीकी, बच्ची को धमकाकर चुप कराया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मदद के बहाने एक परिवार के करीब आया मुस्लिम व्यक्ति धीरे-धीरे घर का सदस्य जैसा बन गया। परिवार उसे हिंदू नाम से जानता था, लेकिन इसी भरोसे की आड़ में उसने घर की 13 साल की बच्ची को अपना निशाना बना लिया। बच्ची ने मामी के सामने आपबीती बताई तो घिनौनी वारदात का खुलासा हुआ।
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान उसके बताए नाम से अलग निकली। दस्तावेजों की जांच में उसका वास्तविक नाम सामने आने के बाद लसूड़िया पुलिस ने उसे विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित सात गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब दो साल से परिवार के संपर्क में था। वह अपना नाम संजय सांखला बताकर परिवार से जुड़ा और मदद के बहाने उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। परिवार को उस पर भरोसा था। पिछले कुछ समय से वह इसी परिवार के साथ रहने भी लगा था।
नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ कई बार गलत हरकत की। वह विरोध करती तो उसे डराता-धमकाता था। एक घटना में आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा। इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही।
राखी पर मामा के घर पहुंची तो खुला राज... रक्षाबंधन के दौरान बच्ची अपने मामा के घर खंडवा गई। वहां उसने मामी को अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। बच्ची की बात सुनकर परिजन ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस तक पहुंचे। मामा को आरोपी की पहचान को लेकर पहले से ही एक अहम सुराग मिल चुका था।
पूर्व में किसी काम के सिलसिले में उन्होंने आरोपी को ऑनलाइन रकम भेजी थी। ट्रांजेक्शन में उसके बताए नाम के बजाय शेख सईद नाम सामने आया था। बच्ची की आपबीती सुनने के बाद परिजन को दोनों बातों के बीच संबंध समझ आया और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
महिला से भी इसी पहचान के जरिये जुड़ने का आरोप
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की परिवार की महिला से करीब दो साल पहले पहचान हुई थी। उसने अपनी पहचान छिपाकर महिला से दोस्ती की। बाद में महिला उससे इतनी प्रभावित हुई कि पति से दूरी बढ़ गई। करीब छह महीने से आरोपी महिला के साथ स्कीम-78 स्थित किराए के कमरे में रह रहा था।
आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस अब आरोपी के परिवार से संपर्क, महिला से संबंध, उसकी वास्तविक पहचान और नाबालिग के साथ की गई कथित हरकतों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बच्ची की पहचान कानून के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। ये भी पता चला है कि लड़की की मां से पहले आरोपी ने एक हिंदू महिला टीचर को जाल में फंसा रखा था।
दस्तावेज जांचे तो खुली पहचान का हुआ खुलासा
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उसके दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो आधार कार्ड में उसका नाम शेख सईद, निवासी पंधाना दर्ज मिला। पुलिस के मुताबिक वह परिवार के बीच दूसरे नाम से अपनी पहचान बताकर रह रहा था। लड़की के मामा ने खंडवा में संघ के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद वहां से मिली सूचना के बाद इंदौर में हिंदू जागरण मंच के बद्रीनाथ जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल, सह संयोजक पंकज खंडेलवाल, पीयूष गांधी, उदित शिंदे, सौरभ, रितेश पारगिल ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पकड़ने में पुलिस के साथ रहे। आरोपी को पुलिस ने विजय नगर क्षेत्र में कस्तूरी सभागृह के पास स्थित मल्टी के बेसमेंट से पकड़ा, जहां वह छिपकर बैठा था।
संबंधित समाचार

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!