हाईवे का सफर होगा महंगा: FASTag एनुअल पास की कीमत बढ़ी; अब चुकाने होंगे इतने रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से खर्च थोड़ा बढ़ने वाला है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमतों में 2.5% बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
अब चुकाने होंगे 3,075 रुपए
अब प्राइवेट गाड़ी मालिकों को सालाना पास के लिए 3,000 रुपए की जगह 3,075 रुपए चुकाने होंगे। यह पास कार यूजर्स को देशभर के करीब 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है।
सालाना रिवीजन के तहत बढ़ीं कीमतें
मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जब FASTag एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा और बदलाव का प्रावधान रखा गया था। इसी प्रक्रिया के तहत इस बार कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी की गई है।
52 लाख से ज्यादा लोग कर रहे इस्तेमाल
सरकार ने इस खास एनुअल पास की शुरुआत Independence Day (15 अगस्त) से की थी, जिसे उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब तक 52 लाख से ज्यादा हाईवे कार यूजर्स इस स्कीम से जुड़ चुके हैं।
इस पास की खास बात यह है कि इसे एक साल में कई बार रिचार्ज कराया जा सकता है, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है।
31 मार्च तक पुराने रेट का मौका
अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो आपके पास अभी मौका है। अधिकारी के मुताबिक 31 मार्च तक जो लोग अपना पास रिचार्ज या नया पास खरीदेंगे, उन्हें यह पुराने रेट 3,000 रुपए में ही मिलेगा। 1 अप्रैल से सिस्टम में नई कीमत 3,075 रुपए लागू हो जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!