नहर का पानी छोड़ने की मांग पर हाईवे जाम: 200 से ज्यादा किसान बैलगाड़ियां लेकर पहुंचे; जल संकट से बढ़ी परेशानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्य प्रदेश में मानसून की देरी का असर अब किसानों की जिंदगी और खेती-किसानी पर साफ दिखाई देने लगा है। एक तरफ प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण खरीफ सीजन की बुवाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जल संकट और फसलों को हो रहे नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच खरगोन जिले में नहर का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा।
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे 200 से अधिक किसान बैलगाड़ियां लेकर खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र की वेदा, कुंदा और खारक नदियां लगभग सूख चुकी हैं, जिससे सिंचाई और पेयजल दोनों का संकट गहरा गया है। नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं और पशुओं के लिए भी पानी की समस्या खड़ी हो गई है।
बैलगाड़ियां खड़ी कर जताया विरोध
प्रदर्शन में शामिल किसानों ने हाईवे पर बैलगाड़ियां खड़ी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से नहर में पानी छोड़ने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। चक्काजाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
बड़वानी में तबाह हुई केले की फसल
मानसून की अनिश्चितता के बीच बड़वानी जिले से भी किसानों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां आंधी और बारिश के कारण दो किसान भाइयों की केले की तैयार फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। खेत में खड़ी फसल को हुए भारी नुकसान से किसान परिवार सदमे में है।
बताया जा रहा है कि फसल बर्बाद होने के बाद एक किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। किसानों का कहना है कि केले की खेती में लाखों रुपए की लागत लगती है और फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रदेश में 39% कम बारिश
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 1 जून से अब तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में स्थिति और अधिक चिंताजनक बनी हुई है, जहां कई जिलों में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
कम बारिश के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान सोयाबीन, मक्का, कपास और अन्य फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश में देरी से कृषि कार्यों का पूरा कैलेंडर प्रभावित होने लगा है।
25 जून के आसपास पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून मध्य प्रदेश में सामान्य समय से करीब 10 दिन की देरी से प्रवेश कर सकता है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 25 जून के आसपास मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ सीजन पर व्यापक असर पड़ सकता है। वहीं जलाशयों और नदियों में जलस्तर घटने से सिंचाई संकट और गहरा सकता है।
संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!