खबर
Top News

भाजपा अध्यक्ष की AI तस्वीर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: कांग्रेस पार्षद पर केस; राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 1:34 pm
शेयर करें:
भाजपा अध्यक्ष की AI तस्वीर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की कथित AI से तैयार तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने को लेकर सिंगरौली में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद खड़ा हो गया है।

नगर निगम के कांग्रेस पार्षद अनिल कुमार वैश्य के खिलाफ कोतवाली थाना बैढ़न में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा बैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता की शिकायत के आधार पर की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पार्षद के सोशल मीडिया पेज पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक कथित AI जनरेटेड/एडिटेड तस्वीर पोस्ट की गई।

तस्वीर में नितिन नबीन को राष्ट्रीय ध्वज के साथ दिखाया गया है। भाजपा का आरोप है कि तस्वीर में तिरंगा उल्टा प्रदर्शित किया गया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की स्थिति बनी।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद
तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने पुलिस में शिकायत देकर कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर को AI तकनीक के जरिए एडिट कर इस तरह सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे न केवल राजनीतिक विवाद पैदा हुआ बल्कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को भी ठेस पहुंची।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद बैढ़न कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की व कांग्रेस पार्षद अनिल कुमार वैश्य के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

अब पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की मूल जानकारी, तस्वीर के स्रोत, उसे तैयार करने के तरीके और पोस्ट किए जाने के संबंध में डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्ट कब और किस परिस्थिति में अपलोड की गई, इसे लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

AI तस्वीर ने बढ़ाई सियासी गर्मी
AI तकनीक से तैयार तस्वीर को लेकर सामने आए इस विवाद ने सिंगरौली की स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है।

भाजपा ने जहां इसे राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान से जोड़ते हुए गंभीर मामला बताया है, वहीं मामले में कांग्रेस पार्षद का पक्ष अभी सामने आना बाकी है।

फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल तस्वीर किसने तैयार की, उसमें किस स्तर पर एडिटिंग की गई और सोशल मीडिया पर उसे किस उद्देश्य से पोस्ट किया गया था। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी।

संबंधित समाचार

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

1 minute ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

9 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

10 minutes ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

28 minutes ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 17 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 18 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 18 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 18 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 18 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 19 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 19 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 19 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 19 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 19 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 19 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 19 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!