तेज रफ्तार थार का तांडव: एक्सीडेंट के बाद मचाई दहशत; मल्टी पार्किंग में घुसी, कई वाहनों को मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने इलाके में दहशत मचा दी। जानकारी के मुताबिक, थार चालक एक्सीडेंट करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और एप्पल रेजिडेंसी मल्टी की पार्किंग में जा घुसा।
भागने के प्रयास में कई वाहनों को मारी टक्कर
इस दौरान थार गाड़ी ने मल्टी के नीचे खड़ी कई कारों और दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि घटना के समय पार्किंग में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
किराए की बताई जा रही थार, नशे में थे सवार
बताया जा रहा है कि, दुर्घटना में शामिल थार गाड़ी किराए पर ली गई थी। वाहन में तीन से चार लोग सवार थे और स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी नशे की हालत में थे, जिस वजह से चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया।
जमकर हुई मारपीट
इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि, पार्किंग में थार सवार और कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। बताया जा रहा है कि, ये वही लोग है जिन्हें थार ने टक्कर मारी।
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों का पंचनामा तैयार किया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि गाड़ी किसके नाम पर किराए पर ली गई थी। चालक नशे में था या नहीं। हादसे से पहले कहां एक्सीडेंट हुआ था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!