खबर
Top News

एसपी को हाईकोर्ट की सख्त फटकार: थानों में सीसीटीवी कवरेज पूरी नहीं हुई तो अवमानना कार्रवाई; 2 सितंबर तक अनुपालन हलफनामा पेश करने के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 3:51 pm
शेयर करें:
एसपी को हाईकोर्ट की सख्त फटकार

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिवपुरी जिले में पुलिस थानों और चौकियों की सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक यंगचेन डोलकर भूटिया को सख्त निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी थानों और चौकियों में पूरी तरह सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित नहीं की गई तो एसपी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।

अदालत ने कहा कि थानों में सीसीटीवी कैमरों की कवरेज अधूरी रहने से पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी नहीं हो पाएगी। इसलिए परिसर का कोई भी हिस्सा कैमरों की नजर से बाहर नहीं रहना चाहिए।

हर हिस्से में हो CCTV की निगरानी
मामले की सुनवाई 12 अगस्त को न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने की।

अदालत ने एसपी को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक थाने और पुलिस चौकी के पूरे परिसर को सीसीटीवी की निगरानी में लाया जाए।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल कैमरे लगा देना पर्याप्त नहीं होगा। कैमरों में नाइट विजन के साथ ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होनी चाहिए।

थानों के प्रवेश और निकास द्वार, लॉकअप, गलियारे, स्वागत कक्ष, कमरे, बरामदे और ड्यूटी अधिकारी के कमरे सहित सभी महत्वपूर्ण स्थान कैमरों की जद में होने चाहिए।

2 सितंबर तक हलफनामा दाखिल करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने एसपी को 2 सितंबर तक मुख्य रजिस्ट्रार के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अनुपालन हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

हलफनामे में यह प्रमाणित करना होगा कि जिले के सभी थानों और चौकियों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कवरेज पूरी कर दी गई है।

अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि 3 सितंबर तक हलफनामा दाखिल नहीं किया गया या उसमें पूरी सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित होने की जानकारी नहीं दी गई, तो मुख्य रजिस्ट्रार द्वारा अवमानना की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

खनियाधाना थाने की रिपोर्ट पर भी सवाल
मामला उस रिपोर्ट के बाद सामने आया जिसमें दावा किया गया था कि खनियाधाना थाने में लगे 13 सीसीटीवी कैमरे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हैं। हाईकोर्ट ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया।

खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2021 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि थानों के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से में सीसीटीवी कवरेज होना जरूरी है। अदालत ने माना कि पेश की गई रिपोर्ट इन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी।

कोर्ट ने यह भी गौर किया कि एसपी की ओर से पहले ही सीसीटीवी कवरेज में कमियां होने की बात स्वीकार की गई थी। इसके बावजूद रिपोर्ट में स्थिति की पूरी तस्वीर सामने नहीं रखी गई।

फंड का इंतजार नहीं, पहले काम पूरा करें
अदालत ने सीसीटीवी लगाने में फंड की कमी को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से राशि मिलने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

एसपी आवश्यकता पड़ने पर पहले अपने स्तर से खर्च कर सीसीटीवी व्यवस्था पूरी कर सकती हैं और बाद में राशि की प्रतिपूर्ति का दावा किया जा सकता है।

हाईकोर्ट के इस सख्त रुख के बाद अब शिवपुरी जिले के सभी थानों और चौकियों में सीसीटीवी व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 3 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 4 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 4 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 5 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 5 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 5 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 5 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 5 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 6 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 6 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 6 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 6 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 6 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 6 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 6 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 6 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!