हाई कोर्ट ने पलटा एमआईसी का फैसला: कर्बला मैदान में लगेगा मेला
KHULASA FIRST
संवाददाता

मेयर परिषद की आपात राजनीति पर कोर्ट की सख्त चोट, तीन दिन के आयोजन को मिली हरी झंडी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कर्बला मैदान पर मेले को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को तब बड़े कानूनी मोड़ पर पहुंच गया, जब हाई कोर्ट ने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल द्वारा दिए मेले की अनुमति निरस्त करने के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद तीन दिवसीय मेले के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।
यह मामला तब गरमाया, जब निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने पहले कर्बला मैदान पर मेले की अनुमति जारी कर दी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई।
इसके चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को वर्चुअल एमआईसी की आपात बैठक बुलाकर अचानक अनुमति निरस्त करने का फैसला लिया। एमआईसी ने अपने फैसले में पिछले वर्षों के अनुभव, शर्तों के उल्लंघन और व्यवस्थागत चिंताओं का हवाला दिया। मेला आयोजकों ने निगम के इस कदम को मनमाना बताते हुए कोर्ट की शरण ली।
विशेष अवकाश सुनवाई में कर्बला कमेटी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशहर वारसी ने जोरदार पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जब निगम कमिश्नर पहले ही वैधानिक अनुमति दे चुके थे, तब एमआईसी को उसे रद्द करने का अधिकार नहीं था।
साथ ही आयोजकों को सुने बिना फैसला लेना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताया गया।
आदेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर
मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमआईसी का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने साफ संकेत दिए कि प्रशासनिक निर्णय मनमाने ढंग से नहीं लिए जा सकते, खासकर तब, जब पहले अनुमति दी जा चुकी हो।
कोर्ट के इस आदेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सोशल मीडिया के दबाव और विवाद बढ़ने के बाद निगम ने जल्दबाजी में फैसला लिया। अब कर्बला मैदान पर तय कार्यक्रम के अनुसार तीन दिन तक मेला आयोजित होगा। कोर्ट के फैसले के बाद आयोजकों में उत्साह है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!