दिग्गज फिल्ममेकर का निधन: 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था।
60 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया
करीब छह दशक लंबे करियर में सिंगीतम ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में लगभग 60 फिल्मों का निर्देशन किया।
प्रयोगात्मक सिनेमा और अलग तरह की कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले सिंगीतम को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
94 साल की उम्र में बनाई आखिरी फिल्म
सिंगीतम श्रीनिवास राव ने उम्र को कभी अपने काम के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ का निर्देशन किया था।
यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। उनके निधन की खबर के बाद दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
कमल हासन, जूनियर एनटीआर, श्रुति हासन, नाग अश्विन और महेश बाबू समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
के.वी. रेड्डी के सहायक से शुरू हुआ सफर
सिंगीतम ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत मशहूर निर्देशक के.वी. रेड्डी के सहायक के तौर पर की थी।
इस दौरान उन्होंने ‘मायाबाजार’ और ‘जगदेक वीरुनी कथा’ जैसी चर्चित फिल्मों पर काम किया।
साल 1972 में तेलुगु फिल्म ‘नीति-निजायती’ से उन्होंने बतौर निर्देशक शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में लगातार प्रयोग किए और अपनी विशिष्ट निर्देशन शैली विकसित की।
पुष्पक विमान ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
सिंगीतम की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘पुष्पक विमान’ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
1987 में रिलीज हुई इस फिल्म की खासियत यह थी कि इसमें पारंपरिक संवाद नहीं थे।
इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।
फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में भी सिंगीतम को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और कमल हासन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला।
कमल हासन के साथ रही खास जोड़ी
सिंगीतम श्रीनिवास राव और कमल हासन ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया।
‘पुष्पक विमान’, ‘अपूर्व सगोदरगल’ और ‘माइकल मदना काम राजन’ उनकी चर्चित साझेदारियों में शामिल हैं।
सिंगीतम की फिल्मों में कॉमेडी, फैंटेसी, साइंस फिक्शन और प्रयोगात्मक कहानी कहने का अलग अंदाज देखने को मिलता था।
‘आदित्य 369’ और ‘भैरव द्वीपम’ भी रहीं खास
सिंगीतम ने तेलुगु सिनेमा में कई अलग-अलग शैलियों को आजमाया।
‘आदित्य 369’ को तेलुगु सिनेमा की चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है, जबकि ‘भैरव द्वीपम’ फैंटेसी शैली की प्रमुख फिल्मों में शामिल रही।
उनकी अन्य चर्चित फिल्मों में ‘दिक्कत्र पार्वती’, ‘मयूरी’, ‘मगलिर मत्तुम’, ‘त्रिलोक सुंदरी’, ‘फूल’, ‘लिटिल जॉन’, ‘मुंबई एक्सप्रेस’ और एनिमेशन फिल्म ‘घटोत्कच’ शामिल हैं।
आखिरी समय तक सिनेमा से जुड़े रहे
सिंगीतम श्रीनिवास राव उन चुनिंदा फिल्मकारों में रहे जिन्होंने उम्र की परवाह किए बिना रचनात्मक काम जारी रखा।
करीब 10 साल के अंतराल के बाद उन्होंने 2026 में निर्देशन में वापसी की और 94 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम फिल्म बनाई।
उनके निधन के साथ भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे फिल्मकार को खो दिया, जिसने अपनी प्रयोगधर्मिता और अलग कहानी कहने की शैली से कई पीढ़ियों के फिल्मकारों को प्रभावित किया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!