दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे: आ गया खुद का नंबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भिक्षुओं के पुनर्वास के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली संस्था ‘प्रवेश' की संचालिका रूपाली जैन समाजसेविका नहीं, बल्कि चलती-फिरती एफआईआर है। यानी कोई भी व्यक्ति उसके विरुद्ध जाएगा या उसकी बात नहीं मानेगा, तो वह अपने राजनीतिक और प्रशासनिक आकाओं की मदद से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा देती है।
भिक्षुक पुनर्वास केंद्र शुरू करने से पहले भी रूपाली एक व्यक्ति के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाकर उसका जीवन बर्बाद कर चुकी है।
भिक्षुक पुनर्वास केंद्र पर एक महिला के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की जानकारी मिलने के बाद ‘नारी चेतना जागृति मंच' संस्था की सदस्य महिलाएं पीड़िता की जानकारी लेने के लिए केंद्र पर पहुंची थीं।
केंद्र पर होने वाले प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारियों के साथ ही हीरा नगर पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था, हालांकि खुद रूपाली जैन उस समय मौके पर मौजूद नहीं थी।
प्रदर्शन का कवरेज करने के लिए पत्रकार भी पहुंचे थे। संस्था की महिलाएं पीड़िता की जानकारी लेकर मौके से चली गईं, लेकिन घटना के कई घंटों बाद रूपाली जैन ने हीरानगर थाने पर जाकर ‘नारी चेतना जागृति मंच' की महिला सदस्यों सहित एक पत्रकार के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी।
इस मामले में संस्था की 3 महिला सदस्यों को 3 दिन के लिए जेल जाना पड़ा। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस झूठी एफआईआर में रूपाली जैन ने अपने जिन कर्मचारियों पर दबाव बनाकर गवाह बनाया था, बाद में उन्हीं कर्मचारियों पर दस्तावेज और अन्य सामग्री चोरी करने की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी।
हालांकि, सही समय पर विधिक सलाह मिल जाने की वजह से ये कर्मचारी जेल जाने से बच गए। रूपाली जैन तो इन गरीब कर्मचारियों का वेतन देने से बचने के लिए इन्हें जेल भेजने पर जुट गई थी।
अपनी दागदार छवि को चमकाने के लिए एजेंसी की सेवाएं लेकर अपना नाम चमकाने का प्रयास तो कर लिया, लेकिन बाद में उनका रुपया नहीं देने की वजह से छवि पर कीचड़ से भी गंदे दाग पड़ गए। महज हजारों रुपयों की खातिर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
लेकिन जैसा कि रूपाली जैन की फितरत है, वह आसानी से पुलिस के हाथ नहीं आएगी और न ही खुद समय पर एरोड्रम थाने जाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने गिरफ्तारी वारंट से बचने के लिए रूपाली जैन कैसा खेल खेलती है, क्योंकि एरोड्रम पुलिस को तो न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के आदेश का पालन करना ही होगा और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करना ही होगा।
संबंधित समाचार

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!