खबर
Top News

मानहानि प्रकरण में हाईकोर्ट का राज्य सरकार को नोटिस: इस दिन होगी अगली सुनवाई; यह है पूरा मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
मानहानि प्रकरण में हाईकोर्ट का राज्य सरकार को नोटिस

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
उद्योगपति और भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़े मानहानि प्रकरण में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सरकार को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की गई है।

शुक्रवार को जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से तर्क प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद न्यायालय ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

आर्म्स डीलर ने दायर की याचिका
यह याचिका कटनी निवासी आर्म्स डीलर नजीम खान द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि विधायक संजय पाठक द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोप निराधार और तथ्यों से परे हैं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यवसायिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

याचिका में कहा गया है कि विधायक ने नाजिम खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें उनके स्टॉक से 14 हजार कारतूस गायब होने का दावा और अवैध हथियारों की बिक्री में संलिप्तता जैसे आरोप शामिल बताए गए हैं।

कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे हाईकोर्ट
याचिकाकर्ता के अनुसार, आरोपों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के बाद उन्होंने कटनी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। याचिका में मांग की गई है कि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लगाए गए आरोपों की जांच की जाए।

पहले जज ने खुद को किया था अलग

इस मामले की पूर्व सुनवाई के दौरान जस्टिस विशाल मिश्रा ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया था। इसके बाद यह मामला जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की अदालत को सौंपा गया, जहां वर्तमान में सुनवाई जारी है।

6 जुलाई को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब राज्य सरकार को अगली तारीख से पहले अपना पक्ष और जवाब अदालत में प्रस्तुत करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी, जिसमें सरकार के जवाब और अन्य पक्षों की दलीलों पर विचार किया जाएगा।

यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें एक जनप्रतिनिधि द्वारा लगाए गए आरोपों और उनसे उत्पन्न कथित मानहानि के प्रश्न पर न्यायिक समीक्षा की जा रही है।

संबंधित समाचार

विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

less than a minute ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

6 minutes ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

7 minutes ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

20 minutes ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

25 minutes ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

28 minutes ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

33 minutes ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

36 minutes ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

39 minutes ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 1 hour ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 1 hour ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

about 1 hour ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

about 1 hour ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 2 hours ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 2 hours ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!