खबर
Top News

हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बेचने के आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत: पहली पत्नी के कत्ल का चर्चित केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 6:26 pm
शेयर करें:
हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बेचने के आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत

आरोप सिद्ध नहीं, जांच पूरी होने को माना आधार, हर महीने थाने में हाजिरी की शर्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र में चर्चित पहली पत्नी की हत्या मामले में हाई कोर्ट ने आदेश पारित किया है। हत्या की साजिश में कथित रूप से इस्तेमाल पिस्टल बेचने के आरोपी अमन मिमरोट और मोहम्मद समद को नियमित जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति पवनकुमार द्विवेदी की एकलपीठ ने उन्हें एक-एक लाख रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने कहा प्रथम दृष्टया पिस्टल बेचने का आरोप स्थापित नहीं होता और जांच पूरी होने के साथ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

मामला कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 489/2025 का है। अभियोजन के अनुसार मृतका रानी सोंगारा का शव घर के पास मिला था। शुरुआत में सड़क हादसा बताया गया, लेकिन मायके पक्ष ने पति ईश्वर सोंगारा पर हत्या का आरोप लगाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने की पुष्टि होने के बाद जांच का रुख बदल गया। जांच में सामने आया ईश्वर सोंगारा ने दूसरी पत्नी तोशिका सोंगारा और अन्य सहयोगियों के साथ हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने 20 अगस्त 2025 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमन मिमरोट और मोहम्मद समद पर आरोप था उन्होंने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराए थे।

आरोपियों की ओर से अधिवक्ता शुभम व्यास ने हाई कोर्ट में दलील दी दोनों को केवल सह-आरोपियों के कथित खुलासे (ज्ञापन) के आधार पर आरोपी बनाया गया है। कोई स्वतंत्र और प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है। वहीं राज्य शासन और शिकायतकर्ता की ओर से जमानत का विरोध कर कहा गया दोनों हत्या की साजिश का हिस्सा थे।

उन्हें जानकारी थी हथियार हत्या के लिए खरीदा जा रहा है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने कहा प्रथम दृष्टया सह आरोपियों को पिस्टल बेचने का आरोप स्पष्ट रूप से स्थापित नहीं होता।

जांच पूरी हो चुकी है, आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है और दोनों आरोपी 20 अगस्त 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं। इन परिस्थितियों में न्यायालय ने दोनों को नियमित जमानत दे दी।

शर्त लगाई दोनों मुकदमे के दौरान नियमित रूप से ट्रायल कोर्ट में उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संबंधित थाने में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

4 minutes ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

14 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

16 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

43 minutes ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

44 minutes ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 1 hour ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 1 hour ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 1 hour ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 4 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!