फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार: सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एसीपी-टीआई पर टालमटोल का आरोप, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के बीच सात बार पढ़ी हनुमान चालीसा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध ठीए लगाने से रोकना व्यापारियों को भारी पड़ गया। शुक्रवार शाम गोपाल मंदिर हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में घुसे बदमाशों ने व्यापारी एसोसिएशन के सचिव नितेश चौरसिया सहित अन्य व्यापारियों से मारपीट कर चाकू लहराया और कट्टा अड़ाकर हर व्यापारी से 5-5 हजार रुपए महीना देने की धमकी दी।
घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी और भाजपा नेता और कार्यकर्ता घंटों सराफा थाने पर डटे रहे। पुलिस पर केस दर्ज करने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए व्यापारियों और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। देर रात तक सुनवाई नहीं होने पर थाने के अंदर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ और एसीपी सहित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
मामला बढ़ने पर चार थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा। क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नेता एकलव्य गौड़ और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष निखिल सोनी न वरिष्ठ अधिकारियों को अल्टिमेटम दिया। तब जाकर रात करीब 1 बजे पुलिस ने केस दर्ज किया।
जानकारी के मुताबिक राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के सचिव एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी नितेश चौरसिया की शिकायत पर हमला करने वाले आरोपी सुनील उर्फ मीनू व्यास, अनीस उर्फ छग्गा, अज्जू शेख, जाकिर और अन्य के खिलाफ वसूलीबाजी सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। नितेश ने पुलिस को बताया कि वह कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। 18 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे वे दुकान नंबर 8 पर मौजूद थे।
इसी दौरान सुनील उर्फ मीनू व्यास, अनीस उर्फ छग्गा, अज्जू शेख, जाकिर और अन्य लोग हाथों में डंडे, चाकू, पिस्टल लेकर मार्केट के बाहर खड़े होकर गालियां दे रहे थे।
मार्केट के व्यापारियों ने उन्हें गालियां देने से रोका तो सभी जबरदस्ती अंदर घुस आए। आरोपियों ने नितेश के साथ हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की और चाकू की नोक पर धमकाया कि अगर दुकान चलाना है तो 5-5 हजार रुपए महीना हर व्यापारी को देना पड़ेंगे।
इस दौरान बीच-बचाव करने आए राकेश साहू से भी मारपीट की, मनीष पामेचा और मनोज हिरानी के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए कट्टा दिखाकर धमकाया। आरोपियों ने सभी व्यापारियों को धमकाते हुए कहा कि यहां दुकान चलानी है तो हर व्यापारी को 5-5 हजार रुपए महीना देना पड़ेगा, रुपए नहीं दिए तो दुकान नहीं खोलने देंगे और कारोबार नहीं करने देंगे।
व्यापारियों को जान से खत्म करने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा नेता सराफा थाने पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों से ही घटना के साक्ष्य मांगने शुरू कर दिए।
शाम से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष निखिल सोनी भी शाम करीब 7 बजे तक थाने पर मौजूद रहे, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वहां से रवाना हो गए। इसके बाद व्यापारियों ने मोर्चा संभाल लिया। रात करीब 8 बजे हिंद रक्षक संगठन प्रमुख और भाजपा नेता एकलव्य गौड़ संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे।
इसके बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया। चार थानों का पुलिस बल थाने पर बुलाया, लेकिन व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान करीब सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस की टालमटोल से बदमाशों के हौसले बढ़ रहे हैं।
ये बदमाश फुटपाथ पर कब्जे कर अवैध दुकानें लगाने के साथ ही अवैध वसूली कर रहे हैं। बदमाश अब तो व्यापारियों की दुकानों में घुसने को आमदा है। सराफा टीआई राजकुमार लिटोरिया के मुताबिक आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी हैं, जल्द ही इनको गिरफ्तार किया जाएगा।
पूरे दिन बनी रहती है जाम की स्थिति
व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध तरीके से दुकानें लगाने वाले गिरोह के सक्रिय बदमाशों को कई बार समझाया गया है। इनके कारण मार्केट का माहौल खराब हो रहा है। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और विवाद होते हैं।
व्यापारियों का आरोप है कि कुछ लोग संरक्षण देने के नाम पर इनसे दुकानें लगवाकर वसूली कर रहे हैं। पुलिस को कई बार जानकारी देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी एकजुट होकर बाजार बंद रखेंगे।
भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने सराफा एसीपी यश बिजोरिया और टीआई राजकुमार लिटोरिया पर बदमाशों पर मेहरबानी और कार्रवाई में टालमटोल के गंभीर आरोप लगाए।
15 व्यापारी संगठन विरोध के साथ देंगे कमिश्नर को ज्ञापन... व्यापारी एसोसिएशन के सचिव नितेश चौरसिया ने बताया हमलावरों की गुंडागर्दी के चलते आज राजवाड़ा क्षेत्र के करीब 15 व्यापारी एसोसिएशन संगठन पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मिलकर मार्केट में सक्रिय गुंडे बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर जुलूस निकाल कर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, नगर निगम आयुक्त से मिलकर मार्केट के आसपास लगने वाले सभी अवैध ठीयों को हटाने को लेकर ज्ञापन भी देंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!