खबर
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की: अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं।

एयरपोर्ट से वे रेडिसन होटल के लिए रवाना हुए। इस दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। एयरपोर्ट पर मौजूद कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके।

राहुल गांधी शाम को रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

देशभर से पहुंचे युवा, बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा इंदौर पहुंचे हैं। कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया गया है।

हालांकि, रजिस्ट्रेशन और वास्तविक उपस्थिति के आंकड़ों में अंतर है। कांग्रेस नेताओं की ओर से अलग-अलग समय पर करीब 1.5 से 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया है, जबकि प्रशासन को करीब 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

एयरपोर्ट पर मिलने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी। कई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोककर उनसे मिलने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।

इसके बाद राहुल गांधी का काफिला एयरपोर्ट से रेडिसन होटल के लिए रवाना हो गया। उनके रूट पर सुरक्षा बल और पुलिस की तैनाती की गई है।

महिला संघर्ष समिति भी करेगी विरोध
राहुल गांधी के समर्थन में जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं, वहीं उनके विरोध की भी तैयारी की गई है। महिला संघर्ष समिति ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के विरोध का ऐलान किया है।

समिति की ओर से दावा किया गया है कि महिलाएं काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन करेंगी।

संगठन का कहना है कि महिला आरक्षण से जुड़े राहुल गांधी के रुख के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। समिति की महिलाएं रेडिसन होटल के बाहर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

शहर में लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर के कई इलाकों में ‘झूठ की गूंज’ नाम से पोस्टर भी लगाए गए। इनमें राहुल गांधी के पिछले कार्यक्रमों में किए गए कथित दावों पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों से इन पोस्टरों को हटाया।

बीजेपी की ओर से इन पोस्टरों को युवाओं और छात्रों की प्रतिक्रिया बताया गया, जबकि कांग्रेस ने इसे नकारात्मक राजनीतिक अभियान बताया।

संबंधित समाचार

काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

13 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

16 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

21 minutes ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

31 minutes ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

38 minutes ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

44 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 3 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 4 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 21 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 21 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 21 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!