काउंटर प्लान: राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बीच शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करने पहुंचे हैं।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शाम को एक अहम जॉइनिंग कार्यक्रम की तैयारी की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा शनिवार शाम करीब 5 बजे के बाद एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दिलाने की तैयारी में है, जो पहले राहुल गांधी की कंटेंट टीम से जुड़ा रहा है।
हालांकि, संबंधित व्यक्ति का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में जॉइनिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में सस्पेंस बना हुआ है।
राहुल के कार्यक्रम के बीच BJP का काउंटर प्लान
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को कांग्रेस की ओर से युवाओं से सीधे संवाद के तौर पर पेश किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है।
इसी दौरान भाजपा की ओर से प्रस्तावित जॉइनिंग को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
हालांकि, भाजपा की ओर से इस जॉइनिंग को राहुल गांधी के कार्यक्रम के जवाब के तौर पर आधिकारिक रूप से पेश किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
महिला संघर्ष समिति भी करेगी विरोध
राहुल गांधी के कार्यक्रम के समर्थन में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा जुट रहे हैं, वहीं उनके विरोध की भी तैयारी है। महिला संघर्ष समिति ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे का विरोध किया था। इसी दावे के आधार पर समिति ने उनके विरोध का निर्णय लिया है।
शाम को खुलेगा जॉइनिंग का सस्पेंस
अब सभी की नजर शाम करीब 5 बजे होने वाली भाजपा की संभावित जॉइनिंग पर है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के बीच होने वाले इस घटनाक्रम में कौन कांग्रेस से भाजपा में शामिल होता है, यह स्पष्ट होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। फिलहाल नाम को लेकर भाजपा ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!