देखिए वीडियो: रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस की बैठक के लिए जा रहे PCC सचिव राजा चौकसे, शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया और पार्षद राजू भदौरिया ने रास्ते में हुए सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया।
घटना उस समय हुई, जब राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, पार्षद राजू भदौरिया और उनके साथी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, रास्ते में पुलिस विभाग में पदस्थ हेड अवधेश सिंह बिहारी का एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि किसी वाहन के अचानक कट मारने के बाद हादसा हुआ और अवधेश सिंह बिहारी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
तुरंत गाड़ी रोककर मदद के लिए पहुंचे
राजा चौकसे और उनके साथियों की गाड़ी हादसे वाली जगह के ठीक पीछे थी। घटना देखते ही उन्होंने बिना देर किए वाहन रोका और सड़क पर गिरे पुलिसकर्मी की मदद के लिए पहुंचे। तीनों ने घायल अवधेश सिंह बिहारी को संभाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
सुयश हॉस्पिटल में कराया इलाज
घायल पुलिसकर्मी को सुयश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। इसके साथ ही उनके परिवार को हादसे की सूचना दी गई। संबंधित स्टाफ को भी घटना की जानकारी दी गई।
राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, पार्षद राजू भदौरिया और उनके साथियों की ओर से तत्काल मदद किए जाने के बाद घायल पुलिसकर्मी को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
हादसे में उन्हें कितनी चोटें आई हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!