तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा: तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पत्थर गोदाम रोड पर यामाहा आर-15 से घूम रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम 17 सितंबर की रात पत्थर गोदाम रोड स्थित कोचिंग डिपो के गेट के सामने गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद-नीले रंग की यामाहा आर-15 के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन खान निवासी महू, इंदौर देहात बताया। तलाशी के दौरान अमन के कुर्ते की दायीं जेब से 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ बाइक भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी तस्कर अमन आठवीं तक पढ़ा है और निजी कंपनी में वेल्डिंग का काम करता है। हालांकि पुलिस आरोपी से ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और उससे जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
8 महीने में 146 तस्कर, सप्लायर गिरफ्तार... क्राइम ब्रांच के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 70 मामलों में 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाई में 3.04066 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। मादक पदार्थ और वाहनों समेत जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 3.86 करोड़ रुपए बताई गई है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!