पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी: इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहर में अभूतपूर्व उत्साह, राहुल गांधी का इंदौर में यह पांचवां बड़ा कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी जोश
राहुल आज इंदौर में आदिवासी छात्रों की शिक्षा, स्कूलों के हाल व नीट पर करेंगे जेन-जी से बात
दोपहर 1 बजे से 13 रास्तों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, चोइथराम से आगे सुबह 11 बजे से नो-व्हीकल जोन होगा
राऊ, बिजलपुर, गोपुर चौराहा, तीन इमली चौराहा, तेजाजी नगर सहित कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्शन होगा
कांग्रेस का दावा- एक लाख से ज्यादा जुटेंगे युवा, स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटर के छात्रों में जबरदस्त उत्साह
अनेक अड़चनों के बाद राहुल गांधी के कार्यक्रम को प्रशासनिक हरी झंडी, रेडिसन से एबी रोड से ही कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे
‘छात्रों की गूंज’ की मुखालफत में इंदौर की सड़कों पर रातोरात लगे ‘झूठ की गूंज’ के बैनर-पोस्टर, होर्डिंग्स
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आइए राहुलजी, अहिल्या नगरी में आपका अनंत स्वागत है। इंदौर की जगप्रसिद्ध मेजबानी आपका कब से इंतजार कर रही है। आपके लिए सब तैयार हैं। पोहा-जलेबी से लेकर आलूबड़े-उसल तक हाजिर हैं। आपका मन हुआ तो साबूदाने की खिचड़ी व मौसमी भुट्टे का कीस भी हाजिर हो जाएगा। रबड़ी-शिकंजी सहित और भी बहुत कुछ है।
बस, आपका इन सब को चखने का मन हो तो मजा आए। औसत इंदौरी होने के नाते हम यानी इंदौरी, मेहमान को मान देने वाले हैं। भले ही मतभेद कितना हो, लेकिन ‘मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है...’ का भारतीय संस्कृति का डीएनए इंदौर की रगों में भी खूब कुलांचें मारता हैं।
ये ही मालवा की पहचान है, इसलिए दाल-बाफले हमारे ‘मेहमानी व्यंजन’ हैं। मतलब ‘तर माल’ और उसके बाद ‘वाह’ है। ये ही मालवा है। यानी ‘माल’ पाने के बाद ‘वाह-वाह’। उम्मीद है आपके दल ने आपके भोजन के लिए ये खास व्यंजन तैयार किया हो। जो भी हो, आप आइए और इस शहर, अंचल व सूबे को कुछ नया सुनाइए।
आपके इस आयोजन के लिए आपके दल ने खूब मेहनत की है। तमाम दुश्वारियों के बाद भी आपका दल इस कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप देने में सफल रहा है। छात्र भी आपको सुनना चाहते हैं। आपके कहे पर कान तो इंदौर के बाशिंदों के भी लगे हैं, क्योंकि बीते 30 बरस से ये ‘भाजपाई शहर’ जो है।
कां ग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अहिल्या नगरी इंदौर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां युवाओं और छात्रों के विशेष कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बीते कई दिनों से इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन और छात्र संगठनों द्वारा दिन-रात तैयारियां की जा रही थीं, जो अब पूरी हो चुकी हैं।
राहुल गांधी का इंदौर से पुराना नाता रहा है। यही वजह है कि उनके इस दौरे को लेकर पूरे मालवा अंचल और विशेषकर इंदौर के युवाओं में एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम स्थल को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर को होर्डिंग्स व स्वागत द्वारों से पाट दिया गया है।
राहुल का इंदौर प्रवास में युवाओं से सीधे संवाद पर रहेगा फोकस। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के वर्तमान मुद्दों, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी इस मंच से छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।
स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि युवाओं की आकांक्षाओं को एक बड़ा मंच देने का प्रयास है। कार्यक्रम को लेकर न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है, बल्कि आम नागरिकों और शिक्षा जगत की नजरें भी आज इंदौर पर टिकी हैं।
राजनीतिक सौजन्यता दांव पर, लगे ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर-बैनर...राहुल गांधी के इंदौर प्रवास को पहले ही दिन अनेक अड़चनों का जो सामना करना पड़ा, वह कार्यक्रम की पूर्व संध्या तक बदस्तूर जारी रहा। कार्यक्रम को लेकर मिली प्रशासकीय मंजूरी बताती है ये काम बमुश्किल हो पाया है कि राहुल इंदौर की धरा पर कुछ बोल-सुन-कह पाएं।
अंतिम समय तक शर्त-अनुबंध का सामना कांग्रेस को करना पड़ा। यहां तक कि राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रास्ते को लेकर भी अनेक बाधाएं सामने आईं। आखिरकार कांग्रेस को पुराने एबी रोड से ही राहुल को कार्यक्रम स्थल रीजनल पार्क लाने की अनुमति दी गई।
इस सबसे निपटी कांग्रेस आधी रात तक जागी, लेकिन सुबह उठते ही उसका सामना शहरभर में एकाएक व रातोरात लग गए ‘झूठ की गूंज’ के बैनर-पोस्टर व होर्डिंग्स से हुआ। ये प्रचार सामग्री कांग्रेस व राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के विरोधस्वरूप सामने आई।
ये प्रचार ज्यादातर उस रास्ते पर किया गया है, जिससे होकर राहुल गांधी गुजरेंगे। ऐसे रास्तों के तमाम बड़े होर्डिंग्स, जेंट्रीगेटर पर राहुल गांधी को झूठा करार देने वाली प्रचार सामग्री टांग दी गई है। कांग्रेस ने इस हरकत को इंदौर, मालवा व मध्य प्रदेश की राजनीतिक सौजन्यता के खिलाफ बताया। पार्टी नेताओं में इस बात का गुस्सा व रंज था कि इस तरह की हरकतें बताती हैं सत्तारूढ़ दल किस कदर राहुल गांधी के कार्यक्रम से डरा व घबराया हुआ है।
सुरक्षा के कड़े पहरे में इंदौर; 13 प्रमुख रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक, 5 रूट ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मद्देनजर इंदौर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 कड़े सुरक्षा नियम और शर्तें रखी हैं। कार्यक्रम स्थल रीजनल पार्क के सामने भारत जोड़ो मैदान पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी के साथ निजी बाउंसरों और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्शन प्लान लागू किया है। आज दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के 13 प्रमुख मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा चोइथराम मंडी के आगे के हिस्से सहित कुल 5 संवेदनशील रास्तों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे वीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक रूप से भारी ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसी अति-आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा और उन्हें प्राथमिकता से रास्ता दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!