देखिए वीडियो: मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं।
एयरपोर्ट से वे रेडिसन होटल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी बात सुनेंगे।
कार्यक्रम शाम करीब 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना
इंदौर पहुंचने के बाद राहुल गांधी एयरपोर्ट से रेडिसन होटल के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।
राहुल गांधी के काफिले के रवाना होने के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं।
छात्रों से सीधे सवाल-जवाब
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का फोकस युवाओं और विद्यार्थियों से संवाद पर है। छात्र शिक्षा व्यवस्था, सरकारी भर्तियों, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली से जुड़े सवाल राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं।
इंदौर का कार्यक्रम इस श्रृंखला का पांचवां आयोजन है। इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
कांग्रेस का 2 लाख रजिस्ट्रेशन का दावा
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वहीं प्रशासन को कार्यक्रम में करीब 15 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है।
इससे पहले अलग-अलग रिपोर्टों में आयोजकों की ओर से एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन का भी दावा किया गया था। इसलिए अंतिम उपस्थिति का आंकड़ा कार्यक्रम के दौरान ही स्पष्ट होगा।
31 शर्तों के साथ सुरक्षा व्यवस्था
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 31 शर्तें रखी हैं।
इनमें प्रवेश-निकास व्यवस्था, मंच तक पहुंच, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सुविधा, आपातकालीन निकासी और भीड़ नियंत्रण से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। आयोजन स्थल पर करीब 1,500 स्वयंसेवकों की तैनाती, छह प्रवेश और आठ निकास द्वार तथा करीब 40 सीसीटीवी कैमरों जैसी व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
पुलिस की शर्तों में कार्यक्रम स्थल की क्षमता के अनुसार प्रवेश नियंत्रित करने और क्षमता पूरी होने पर आगे की एंट्री रोकने का प्रावधान भी शामिल है।
सुरक्षा शर्तों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े सुरक्षा पहलुओं और वर्मा आयोग की सिफारिशों का भी हवाला दिया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने कुछ शर्तों पर आपत्ति जताई है और उन्हें लेकर सवाल उठाए हैं।
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल राहुल गांधी की सुरक्षा और बड़े जनसमूह वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।
ट्रैफिक और सुरक्षा पर भी नजर
कार्यक्रम को देखते हुए इंदौर पुलिस ने राहुल गांधी के रूट और आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई है।
दोपहर से कई मार्गों पर यातायात में बदलाव और भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
आयोजन स्थल के आसपास पुलिस बल, सुरक्षा जांच और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है।
राहुल गांधी के होटल में रुकने के बाद शाम को कार्यक्रम स्थल पहुंचने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के बाद उनके दिल्ली लौटने की योजना है।
संबंधित समाचार

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!