खबर
Top News

देखिए वीडियो: उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 12:52 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, आगर-मालवा।
नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बाद उफनाए बरसाती नाले को पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी कार तेज बहाव में बह गई।

हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सात श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि कार चालक अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का निवासी बताया गया है।

श्रद्धालुओं ने उज्जैन से कार किराए पर ली थी और नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

तेज बहाव में बह गई कार
बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में नलखेड़ा क्षेत्र में करीब 3.7 इंच बारिश हुई। रात के दौरान बारिश का जोर अधिक रहने से मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। इसी दौरान कार नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नाले में बचाव अभियान चलाकर कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने मौके पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बरसाती नाले पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

लोगों का कहना था कि बारिश के दौरान तेज बहाव वाले इस रास्ते पर श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।

मौके पर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।

मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु
नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। मंदिर लखुंदर नदी के किनारे स्थित है और यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में बारिश के दौरान मंदिर के आसपास बरसाती नालों में पानी का बहाव बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

37 minutes ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 2 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 2 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 19 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 19 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 20 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 20 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 20 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 20 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 20 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 20 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 21 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 21 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!