खबर
Top News

देखिए वीडियो: आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 सितंबर 2026, 1:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/ इंदौर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास से इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं।

इंदौर में वे विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने के बाद शाम को रीजनल पार्क के सामने भारत जोड़ो मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और हजारों युवाओं के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को युवाओं से जोड़ने के लिए राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने से पहले म्यूजिक और डांस शो आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी बात सुनेंगे।

राघव चैतन्य और V.Unbeatable देंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी के संबोधन से पहले मनोरंजन प्रस्तुतियों के साथ होगी। गायक राघव चैतन्य अपनी प्रस्तुति देंगे।

वहीं डांस ग्रुप V.Unbeatable भी मंच पर परफॉर्म करेगा। आयोजकों की ओर से इसे युवा दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

इसके बाद राहुल गांधी मंच पर पहुंचेंगे और विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम का फोकस शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, बेरोजगारी और युवाओं की अन्य समस्याओं पर रखा गया है। ‘छात्रों की गूंज’ के इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में आयोजन हो चुके हैं।

31 शर्तों के साथ मिली कार्यक्रम की अनुमति
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आयोजकों को 31 शर्तों का पालन करना होगा। इनमें मंच पर आने वाले लोगों की पूर्व जानकारी, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा जांच, पार्किंग, मेडिकल एवं आपातकालीन व्यवस्था समेत कई प्रावधान शामिल हैं।

पुलिस के निर्देश के मुताबिक आयोजकों को बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात करने और प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच और निगरानी की भी व्यवस्था की गई है।

दोपहर से बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए इंदौर में शनिवार दोपहर से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है, जबकि कुछ रास्तों को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है। यह व्यवस्था दोपहर करीब 1 बजे से लागू की गई है।

राहुल गांधी दोपहर में इंदौर पहुंचने के बाद रेडिसन होटल जाएंगे। इसके बाद शाम को होटल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के बाद उनके दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस नेताओं में भी उत्साह
कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी इंदौर में मौजूद हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के कई नेता तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम को छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद का मंच बताया गया है।

कार्यक्रम स्थल के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने करीब 12 हजार वर्गमीटर जमीन अस्थायी रूप से ली है। जमीन के उपयोग को लेकर IDA की ओर से अतिरिक्त शुल्क का मामला भी सामने आया है।

प्राधिकरण के अनुसार निर्धारित अवधि से पहले जमीन के हिस्से के इस्तेमाल के कारण कांग्रेस से करीब 4.03 लाख रुपए अतिरिक्त जमा कराए गए हैं। कांग्रेस ने यह राशि जमा कर दी है।

छात्रों के मुद्दों पर रहेगी नजर
राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में छात्रों की ओर से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, रोजगार, शिक्षा की बढ़ती लागत और सरकारी भर्तियों से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।

हालांकि, कार्यक्रम में कौन-कौन से मुद्दे राहुल गांधी अपने संबोधन में प्रमुखता से उठाएंगे, इसकी आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 2 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 2 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 19 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 19 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 20 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 20 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 20 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 20 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 20 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 20 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 21 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 21 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!