NEET एग्जाम के लिए हाई अलर्ट: हर सेंटर पर CCTV-जैमर लगेंगे; गेट पर लगेगी बड़ी घड़ी, छात्रों की सुविधा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और जैमर लगाए जा रहे हैं। वहीं अभ्यर्थियों को समय की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर बड़ी घड़ियां भी स्थापित की जाएंगी।
13,774 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे
भोपाल में इस वर्ष 13,774 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे विभाग समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 32 केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
सेंटर तक पहुंचने में न हो परेशानी
प्रशासन ने पाया कि कई परीक्षा केंद्रों के नाम एक जैसे होने से परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति बन जाती है। इसलिए केंद्रों के नाम और लोकेशन स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हमीदिया रोड और पुराने शहर के कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक और मेट्रो निर्माण कार्य के कारण छात्रों को परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए पुलिस को सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटाने और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन
NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन इंदौर, रतलाम, उज्जैन सहित कई शहरों से भोपाल आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद करेगी। 20 जून को गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन इंदौर से रवाना होकर फतेहाबाद, बड़नगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर और बैरागढ़ होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून की शाम भोपाल से रवाना होकर सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन और नागदा के रास्ते रतलाम पहुंचेगी।
पिछले विवादों के बाद बढ़ाई गई सख्ती
पिछले वर्षों में परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की आशंकाओं को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!