MP में भारी बारिश: 4 जिलों में स्कूल बंद; नदी-नाले उफान पर, अगले चार दिन राहत नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश दर्ज की गई। खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश हुई, जबकि खंडवा में 5.5 और गुना में 4.6 इंच पानी गिरा। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार रात करीब 2.8 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।
भारी बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए भोपाल, रायसेन, गुना और खंडवा में बुधवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
कई जिलों में झमाझम बारिश
खरगोन, खंडवा और गुना के अलावा धार में 1 इंच, राजगढ़ में 0.9, शिवपुरी में 0.8 तथा दतिया और उज्जैन में 0.7-0.7 इंच बारिश दर्ज की गई। सीधी में 0.6 और इंदौर में भी करीब 0.6 इंच पानी गिरा।
इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सागर, टीकमगढ़, विदिशा, देवास और आगर-मालवा सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
उफनती नदियों-नालों से बढ़ी परेशानी
लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें और रास्ते प्रभावित हुए हैं। बड़वानी के सेंधवा क्षेत्र में टोरी नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण महाराष्ट्र के शिरपुर जाने वाला मार्ग घंटों प्रभावित रहा।
युवक तेज बहाव में बह गया
शाजापुर के अकोदिया क्षेत्र में मुरादपुर पथरिया के पास उफनते नाले को पार करते समय दूध लेकर लौट रहा एक युवक तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नाले में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
कई गांवों का संपर्क प्रभावित
वहीं शहडोल के बुढार क्षेत्र में घोघरी नदी पर पुल नहीं होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को तेज बहाव के बीच नदी पार करने की मजबूरी बनी हुई है।
अगले चार दिन भी बारिश से राहत नहीं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इंदौर के आसपास बने लो-प्रेशर एरिया और ट्रफ के प्रभाव से बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय होने के कारण 12 अगस्त के आसपास एक और लो-प्रेशर एरिया बनने के संकेत हैं।
इसके असर से प्रदेश में अगले करीब चार दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में रहने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
संबंधित समाचार

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

सत्ता और संगठन के बीच साधना होगा संतुलन:नई टीम की परीक्षा; मध्य प्रदेश भाजपा में बदलाव

मुख्यमंत्री के निशाने पर विपक्ष के नेता:बोले; ‘राजकुमार’ को लगता है प्रधानमंत्री बनने के लिए पैदा हुए, लेकिन लोकतंत्र में जनता करती है तय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!