दो दिन में 60 जगह लगी आग: दीपावली और पड़वा पर शहरभर में दौड़ती रही फायर ब्रिगेड
KHULASA FIRST
संवाददाता

आड़ा बाजार की मल्टी की छत पर प्लास्टिक चूड़ियां जली स्कीम-54 में फ्लैट स्वाहा, राऊ की पुष्ठा फैक्ट्री, खजराना का गैरेज और नंदा नगर में छह वाहन भी चपेट में आए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली की आतिशबाजी ने शहर में आग का ऐसा तांडव मचाया कि दो दिन तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार दौड़ती रहीं। शहर के अलग-अलग इलाकों में 60 से अधिक जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
कहीं मल्टियों के फ्लैट धधके तो कहीं फैक्ट्री, गैरेज, फर्नीचर दुकान, कपड़ों की दुकान और वाहनों में आग लग गई। कई जगह आग ने इतना विकराल रूप लिया कि उसे बुझाने में हजारों से लेकर लाखों लीटर पानी खर्च करना पड़ा।
स्कीम-54 के फ्लैट में आग बुझाने के लिए लाखों लीटर पानी लगा, वहीं मंगलवार सुबह राजवाड़ा के पास आड़ा बाजार की मल्टी की छत पर रखी प्लास्टिक की चूड़ियों में लगी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को ढाई घंटे तक मशक्कत करना पड़ी।
राऊ बायपास की फैक्ट्री और तलावली चांदा की मल्टी भी आग की चपेट में आई। नंदा नगर में तो छह वाहन जलकर खाक हो गए। लगातार सामने आई घटनाओं ने शहर के अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे राजवाड़ा के समीप आड़ा बाजार स्थित प्रवचन जैन की मल्टी की छत पर आग लग गई। यहां प्लास्टिक की चूड़ियां और अन्य प्लास्टिक सामग्री रखी थी। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 16 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग में छत पर रखा प्लास्टिक का सामान जल गया।
इसी तरह स्कीम-54 स्थित सिल्वर ज्वेलर्स के ऊपरी हिस्से में बने फ्लैट में आग लगने की बड़ी घटना हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा फ्लैट इसकी चपेट में आ गया। घर के कुछ सदस्य अंदर फंस गए थे, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।
दमकलकर्मियों ने अलग-अलग तरफ से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग दुकान तक पहुंचने लगी थी। टीम ने करीब 1.70 लाख लीटर पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। फ्लैट का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
सोमवार रात करीब 9 बजे राऊ बायपास स्थित दानिश पिता तारीक की पुष्ठा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब 10 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग में भारी नुकसान होने की जानकारी है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ग्राउंड में खड़े छह वाहन जल गए... तलावली चांदा स्थित ड्रीम सिटी मल्टी के एक फ्लैट में सोमवार को आग लग गई। फ्लैट चेतन अहिरवाल का बताया गया है। आग में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने करीब 5 हजार लीटर पानी की मदद से आग बुझाई और उसे आसपास के फ्लैटों तक फैलने से रोका।
वहीं सबसे बड़ी आग परदेसीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में जनता क्वार्टर स्टेडियम ग्राउंड के पास सोमवार देर रात करीब 3 बजे लगी, जिसमें ग्राउंड में खड़े छह वाहन जल गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग कई वाहनों को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
मारुति ऑल्टो, हुंडई कार, टीवीएस यात्री ऑटो, सीएनजी ऑटो, बैटरी ऑटो और बजाज ऑटो जल गई। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शुरुआती आशंका पटाखों की चिंगारी से आग लगने की है।
दीपावली की रात 39 जगह पहुंची दमकल... नगर निगम के अग्निशमन विभाग के अनुसार दीपावली की रात करीब 8 बजे से आग लगने की सूचनाएं मिलने लगी थीं। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर फायर स्टेशनों को पहले से अलर्ट रखा गया था।
अपर आयुक्त फायर आशीष कुमार पाठक के नियंत्रण में टीमों ने एक रात में 39 स्थानों पर आग बुझाई। देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड, बिचौली मर्दाना, स्कीम-140, सांवेर रोड, परदेशीपुरा, मल्हारगंज, जिंसी हाट मैदान, छोटी ग्वालटोली, गीता भवन, नौलखा, आजाद नगर, सपना-संगीता, महालक्ष्मी नगर, छत्रीपुरा, राजकुमार ब्रिज, संगम नगर, लोहामंडी, रीजनल पार्क, जेल रोड, द्वारकापुरी और जनता क्वार्टर सहित कई इलाकों में टीमें पहुंचीं।
इन स्थानों पर खाली प्लॉट, कचरा, स्क्रैप, टायर, गोदाम, फैक्ट्री की छत, विद्युत डीपी, दुकान और आवासीय परिसरों में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकलकर्मियों ने पानी और फोम की मदद से आग पर नियंत्रण पाया।
सरवटे पर टायर, विजय नगर में फ्लैट जला
सरवटे बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत पर रखे टायरों में आग लग गई। वहीं विजय नगर की मिलन हाइट्स मल्टी में आतिशबाजी की चिंगारी से फ्लैट में आग लगी। रहवासी समय रहते बाहर निकल आए। परदेसीपुरा के रोड नंबर-6 पर कपड़े की दुकान और नंदबाग के कचरा प्लांट में भी आग लग गई। कचरा प्लांट में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
खजराना में गैरेज और फर्नीचर दुकान खाक
खजराना मंदिर के पास सड़क किनारे स्थित गैरेज और फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर रास्ते पर आवाजाही डायवर्ट की।
आग के कारण मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शेड में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!