दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल की मासूम से गैंगरेप; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दो आरोपियों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय आरोपी अशोक दर्जी ने उसे अपने घर बुलाया। जैसे ही बच्ची दरवाजे के पास पहुंची, आरोपी ने उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। वहां पहले से घात लगाए बैठे 40 वर्षीय साथी अजय मालवीय के साथ मिलकर दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्ची डर और सदमे में थी। कुछ समय बाद उसने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिवार ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट, SC-ST एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी ली, जिसमें तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध सामग्री भी मिली है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!