कार में भरकर ले जा रहा था विदेशी शराब: पुलिस ने कई जगह मारी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से देसी और विदेशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की है। सबसे बड़ी कार्रवाई कनाड़िया थाना पुलिस ने की, जहां कार में ले जाई जा रही विदेशी शराब पकड़ी गई।
कनाड़िया थाना पुलिस ने बालाजी ढाबे के पास सर्विस रोड पर कार्रवाई करते हुए उदयनगर (देवास) निवासी जयंत कछुआ को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी कार में अवैध रूप से विदेशी शराब ले जा रहा था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से लंदन प्राइड ब्रांड की 31 क्वार्टर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार दोनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इसी क्षेत्र में खान कंपाउंड के पास एक और कार्रवाई कर कन्नौज के अनिल यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल बियर जब्त की गई। सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध शराब रखकर बेचने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
देसी शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार- मल्हारगंज पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामनगर नाले के पास से इंदिरा नगर निवासी लीला बाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है।
देसी शराब के क्वार्टर बरामद
लसूड़िया पुलिस ने तलावली चांदा रोड से राहुल गांधी नगर निवासी जितेंद्र गोचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि आरोपी इलाके में अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह शराब कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान प्रकाश पंप के पास से पंचवटी कॉलोनी निवासी गोविंद यादव को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 21 क्वार्टर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। भंवरकुआं थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईटी पार्क के पास भेरू बाबा मंदिर क्षेत्र से योगेश बिडारे को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की जा रही इन कार्रवाइयों के जरिए अवैध शराब बेचने वालों पर सख्ती की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!